पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर 24 परगना के बनगांव स्थित मतुआ ठाकुर मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने श्री श्री हरिचंद ठाकुर और श्री श्री गुरुचंद ठाकुर को नमन कर समाज में उनके योगदान को सराहा।
पीएम ने साझा की भावुक यादें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपनी पिछली यात्रा को याद किया। उन्होंने बोरो मां के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके आशीर्वाद को अपने लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखा रहे हैं।
शरणार्थियों को नागरिकता का वादा बनगांव में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने मतुआ-नामशूद्र समुदाय को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा, हर शरणार्थी परिवार को नागरिकता मिलेगी और उन्हें वे सभी हक दिए जाएंगे, जो एक भारतीय नागरिक को प्राप्त हैं। आपका पक्का पता और पहचान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।
घुसपैठियों के लिए सख्त संदेश सभा में पीएम मोदी ने घुसपैठियों के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, जो भी अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेजों के साथ बंगाल में रह रहा है, वह 29 अप्रैल से पहले खुद राज्य और देश छोड़ दे। 4 मई के बाद हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा। टीएमसी अब उन्हें नहीं बचा पाएगी।
टीएमसी पर बोला तीखा हमला ममता सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि जिस मां-माटी-मानुष के नारे पर टीएमसी सत्ता में आई थी, आज वह शब्द भी उनके मुंह से नहीं निकलते। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने राज्य की माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले कर दिया है, जिससे बंगाल के लोग पलायन को मजबूर हुए हैं।
हर बेटी के न्याय की फाइल खुलेगी आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का जिक्र करते हुए पीएम ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने जनता से न्याय के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि राज्य की हर बेटी के साथ हुए अन्याय की फाइल खोली जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
Prayed at the Matua Thakur Temple earlier today. The ideals of Sri Sri Harichand Thakur Ji and Sri Sri Guruchand Thakur Ji continue to illuminate our society. pic.twitter.com/spKlzwDhZC
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
अंगकृष रघुवंशी का विवादास्पद विकेट: क्या ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड नियम का हुआ गलत इस्तेमाल?
स्टेशन पर तड़पते रहे बुजुर्ग, मदद को कोई नहीं आया: दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
आज रात गोलियां चलेंगी : ट्रंप पर हमले से पहले प्रेस सचिव का रहस्यमयी बयान वायरल
व्हाइट हाउस डिनर में खूनी खेल: ट्रंप और दिग्गज नेताओं पर हमला, मची अफरा-तफरी
22 हजार के निवेश पर 3.5 लाख कमाई का झांसा: पीएम मोदी के नाम पर वायरल वीडियो का सच आया सामने
योगी गोरखपुर के दादा होंगे, पर बृज भूषण का भी है अपना रुतबा : पप्पू यादव का तीखा प्रहार
आप के 7 सांसदों पर लटकी तलवार: दलबदल कानून के जाल में फंसेंगे राघव चड्ढा और अन्य?
जब गोलियों की तड़तड़ाहट में भी अंकल जी को याद रहा केक, वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
अभिषेक शर्मा की दीवानगी: फैन ने हाथ पकड़कर खींचा, मैदान पर मचाया रनों का कोहराम
बंगाल चुनाव: TMC कार्यकर्ता के घर मिले 100 जिंदा बम, चुनाव आयोग का पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम