रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म का जलवा केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने यूके (UK) में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यूके के बाजार में धुरंधर 2 अब अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट के ताजा आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर 2 ने अब तक £4.388 मिलियन (करीब 46.21 करोड़ रुपये) का कारोबार कर लिया है।
इस आंकड़े के साथ ही फिल्म ने शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया है, जिसने यूके मार्केट में £4.380 मिलियन (करीब 46.11 करोड़ रुपये) की कुल कमाई की थी। दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर 2 अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से डटी हुई है, जिससे इसकी कमाई का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके दोनों भागों ने दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। जहां पहले भाग ने 1300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, वहीं सीक्वल ने उससे भी बेहतर प्रदर्शन कर इसे अब तक की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बना दिया है।
यूके मार्केट में अब तक भारतीय फिल्मों का जो दबदबा था, उसमें बड़ा फेरबदल हुआ है। पठान , जवान , आमिर खान की धूम 3 , सलमान खान की बजरंगी भाईजान और माई नेम इज खान जैसी फिल्में लंबे समय से टॉप लिस्ट में बनी हुई थीं। लेकिन अब धुरंधर 2 ने इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन का ताज अपने नाम कर लिया है।
हालांकि रणवीर सिंह की फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तो झंडे गाड़ दिए हैं, लेकिन घरेलू और ग्लोबल स्तर पर अभी भी कुछ बड़े लक्ष्य बाकी हैं। धुरंधर 2 के लिए बाहुबली 2 का ऑल-टाइम कलेक्शन एक बड़ी चुनौती है। साथ ही, आमिर खान की दंगल और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ना फिलहाल एक मुश्किल लक्ष्य माना जा रहा है।
फिलहाल धुरंधर 2 की सफलता यह साबित करती है कि रणवीर सिंह का स्टारडम ग्लोबल लेवल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सिनेमाघरों में बढ़ती दर्शकों की भीड़ और कलेक्शन की रफ्तार को देख उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त करेगी।
#Xclusiv... DHURANDHAR 2 OVERTAKES PATHAAN IN UK – BECOMES NO. 1 FILM OF ALL TIME... #Dhurandhar2 / #DhurandharTheRevenge creates HISTORY... It has now emerged as the HIGHEST-GROSSING #Indian film in the #UK, surpassing #Pathaan in this key international market.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 22, 2026
🔥 #Pathaan… pic.twitter.com/HvfGoCniiw
मेरा फोन चेक करा लें, अगर पोर्न मिले तो सजा भुगतने को तैयार : पप्पू यादव का विवादित दावा
रात के 1:30 बजे काम कर रही पत्नी, मैनेजर पर भड़के पति का वीडियो वायरल; कॉर्पोरेट कल्चर पर उठाए सवाल
क्या अमेरिकी सेना को नहीं मिल रहा भरपेट खाना? वायरल तस्वीरों ने मचाया हड़कंप
गेट आउट! : सड़क पर जाम से परेशान महिला ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को सिखाया सबक
IPL 2026: ऑरेंज कैप पर अभिषेक शर्मा का कब्जा, बड़े दिग्गजों को पछाड़ बने नंबर-1
प्रचंड गर्मी का तांडव: एसी-कूलर बेअसर, उत्तर भारत में 3 दिन का येलो अलर्ट
शहीद आदिल के बलिदान को नमन: एकनाथ शिंदे ने निभाया वादा, परिवार को सौंपा आनंद नाथ सदन
मेरा फोन भी चेक करा लो : पोर्नोग्राफी वाले बयान पर अडिग पप्पू यादव का बड़ा दावा
फर्जी जाति प्रमाणपत्र और मराठी भाषा: सहर शेख का विवादों से पुराना नाता
पिच या कब्रिस्तान ? हेलमेट पर लगी गेंद और रद्द हुआ मैच, खिलाड़ियों की जान पर बन आई