रात के 1:30 बजे काम कर रही पत्नी, मैनेजर पर भड़के पति का वीडियो वायरल; कॉर्पोरेट कल्चर पर उठाए सवाल
News Image

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति अपनी पत्नी की थकान और कॉर्पोरेट जगत के असंवेदनशील रवैये पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। उनकी पत्नी, जो एक नई मां (न्यू मॉम) हैं, रात के 1:30 बजे भी ऑफिस का काम निपटाने को मजबूर हैं।

मैनेजर पर भड़के पति वीडियो में पति कैमरे के सामने अपनी पत्नी को ऑफिस के काम में व्यस्त दिखाते हुए कहता है, रात के 1:30 बज रहे हैं और मेरी पत्नी, जो अभी मां बनी है, काम कर रही है। उसने 16 घंटे काम किया है। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होने के नाते उसने देश की सबसे कठिन परीक्षा पास की है, लेकिन आज उसका मैनेजर उसे अपनी काबिलियत पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर रहा है।

यह ग्लोबल कल्चर नहीं, टॉक्सिक कल्चर है पति ने मैनेजरों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि अगर आपका ग्लोबल वर्क कल्चर एक नई मां को सहयोग नहीं दे सकता, तो यह ग्लोबल नहीं, बल्कि टॉक्सिक (विषैला) है। उन्होंने सवाल किया कि क्या एक मैनेजर का काम सिर्फ 16 घंटे काम करवाना है? क्या वे यह साबित करना चाहते हैं कि एक महिला करियर और बच्चे को साथ नहीं संभाल सकती?

न्यू मॉम्स को दी खास सलाह वीडियो के जरिए पति ने सभी कामकाजी नई माताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, आप किसी से पीछे नहीं हैं, आप अपने रास्ते में सबसे आगे हैं। सोच बदलने की जरूरत उन्हें (मैनेजरों) है, आपको नहीं। अपने मैनेजर को अपनी मार्केट वैल्यू तय मत करने दें।

यूजर्स ने किया पति का समर्थन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल होने के बाद इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोग पति के इस साहसी कदम की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे कॉर्पोरेट जगत की कड़वी सच्चाई बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया, आपकी पत्नी सुपरहीरो हैं, जबकि कई लोगों ने उन्हें यह टॉक्सिक नौकरी छोड़कर बेहतर विकल्प तलाशने की सलाह दी है।

यह वीडियो आज के कॉर्पोरेट जगत में वर्क-लाइफ बैलेंस और नई माताओं के प्रति संवेदनशीलता के अभाव पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मैच के बाद का मस्ती मोड : सिराज और बुमराह की हंसी-मजाक वाली जुगलबंदी हुई वायरल

Story 1

भरी दुकान में पत्नी के सामने पति के प्राइवेट पार्ट को महिला ने पकड़ा, फिर जो हुआ वह देख दंग रह जाएंगे आप

Story 1

थाला की वापसी! IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर दिखने वाले हैं MS धोनी

Story 1

नेताओं के बिस्तर से शुरू होता है करियर : पप्पू यादव के विवादित बोल पर मचा बवाल, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Story 1

क्या अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ बनने की कोशिश में मात खा गए पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर?

Story 1

मेरा फोन चेक करा लें, अगर पोर्न मिले तो सजा भुगतने को तैयार : पप्पू यादव का विवादित दावा

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: L-70 गनों की गर्जना से थर्राया दुश्मन, भारतीय सेना का दो टूक संदेश- हर वार का हिसाब होगा

Story 1

पूर्व CJI की बागेश्वर धाम यात्रा पर छिड़ा विवाद, प्रशांत भूषण ने उठाए गंभीर सवाल

Story 1

दिल्ली-NCR में गर्मी का टॉर्चर : तापमान 44 डिग्री पहुंचने के आसार, IMD का येलो अलर्ट जारी

Story 1

कानपुर में जूता फैक्ट्री बनी आग का गोला: संकरी गलियों में फंसी दमकल, करोड़ों का सेटअप राख