ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता कराने की पाकिस्तान की कोशिशें अब खुद उसी के लिए गले की हड्डी बनती जा रही हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस कूटनीतिक खेल में बड़ी भूमिका निभाने का दावा कर रहे थे, लेकिन अब तेहरान का उन पर से भरोसा पूरी तरह डगमगा गया है।
तेहरान को पाकिस्तान पर क्यों है शक? ईरानी नेतृत्व के बीच अब यह चर्चा आम हो गई है कि आखिर पाकिस्तान इस शांति वार्ता के लिए इतना उतावला क्यों है? विशेषज्ञ अलेक्स वटांका के अनुसार, ईरान के अंदर यह सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान वास्तव में अमेरिका के इशारे पर काम कर रहा है? तेहरान को यह दबाव संदिग्ध लग रहा है कि क्यों पाकिस्तान बार-बार उन्हें इस्लामाबाद आने के लिए मजबूर कर रहा है।
बैक-चैनल डिप्लोमेसी ने बिगाड़ा खेल पाकिस्तान ने ईरान को यह आश्वासन दिया था कि वह वाशिंगटन के साथ सब कुछ मैनेज कर लेगा और समझौता ईरान के पक्ष में होगा। लेकिन खुफिया सूत्रों का कहना है कि असीम मुनीर के तेहरान दौरे के दौरान ईरान ने उन्हें जो मांगें (डिमांड लिस्ट) सौंपी थीं, उन्हें पाकिस्तान ने अमेरिका के सामने सही ढंग से नहीं रखा। यह बात ईरान को बहुत नागवार गुजरी है।
ट्रंप की आलोचना से खफा है ईरान ईरान इस बात से भी बेहद नाराज है कि डोनाल्ड ट्रंप लगातार सार्वजनिक मंचों से ईरान की आलोचना कर रहे हैं। ईरान को लगता है कि पाकिस्तान ने उन्हें आश्वासन दिया था कि चीजें सामान्य हो जाएंगी, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हुआ। तेहरान का मानना है कि पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान के रणनीतिक महत्व को कमतर पेश किया, जिससे ईरान का वैश्विक कद प्रभावित हुआ।
क्या पाकिस्तान बन गया है अविश्वसनीय दलाल? ईरान ने अब पाकिस्तान के कूटनीतिक बर्ताव को बैड फेथ (दगाबाजी) करार दिया है। सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि वैश्विक शक्तियों के बीच संदेश पहुंचाने में भी पाकिस्तान के ढुलमुल रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। ईरान अब पाकिस्तान को एक भरोसेमंद मध्यस्थ के रूप में देखने के बजाय एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में देख रहा है जो अपनी चाल में खुद ही फंस गया है।
आने वाले दिनों में पाकिस्तान का यह दलाली का दांव उसके अपने विदेश संबंधों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
.@MiddleEastInst’s @AlexVatanka tells @MichaelKugelman: “If you look at Iranian sources today, they’re questioning what is Pakistan really up to. Are the Pakistanis doing the American bidding? Why are they pushing us? Why do they insist you have to come to Islamabad?” pic.twitter.com/oF3Od9Hp2F
— Atlantic Council (@AtlanticCouncil) April 21, 2026
अगली बार मेरे पिता को कैमरे पर दिखाइए; मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने की ब्रॉडकास्टर से अनूठी गुजारिश
पीएम मोदी पर खरगे की टिप्पणी से सियासी घमासान, बीजेपी पहुंची चुनाव आयोग
मंच पर खरगे, सामने से उपराष्ट्रपति का सीधा प्रहार; PM पर बयान से गरमाई सियासत
घातक पिच ने बरपाया कहर: खतरनाक बाउंसर से बाल-बाल बचे क्रिकेटर, बीच में ही रद्द हुआ मैच
बिहार की सियासत में सीक्रेट मीटिंग का धमाका: तेज प्रताप और प्रशांत किशोर की मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म
IPL 2026: थाला की वापसी का ऐलान! मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK को मिली बड़ी राहत
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का एटीट्यूड देख बौखलाए लोग, वीडियो वायरल होने पर छिड़ी बहस
गंगोत्री मंदिर में प्रवेश के लिए अब पंचगव्य अनिवार्य: चार धाम यात्रा में बदले सख्त नियम
चले जाओ यहां से! : मुंबई ट्रैफिक में फंसी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, मंत्री को सुनाई खरी-खोटी
रन मशीन वैभव सूर्यवंशी को मोहसिन खान ने ऐसे किया खामोश, IPL करियर में पहली बार हुआ ऐसा