बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पटना में बीती रात हुई जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुलाकात ने सियासी गलियारों में कई बड़े सवालों को जन्म दे दिया है।
मुलाकात को बताया महत्वपूर्ण तेज प्रताप यादव ने खुद इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने इसे महज एक शिष्टाचार भेंट मानने से इनकार कर दिया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे ने साफ कहा कि यह मुलाकात न केवल औपचारिक थी, बल्कि इसमें भविष्य की राजनीति को लेकर गहन मंथन हुआ है।
वीडियो से चर्चाओं का बाजार गरम वीडियो में दोनों नेताओं की गर्मजोशी और तेज प्रताप का बयान कि यह मुलाकात राजनीति की दिशा तय कर सकती है, राजनीतिक जानकारों को कुछ बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है। दोनों नेताओं ने जनहित और बिहार के बदलते राजनीतिक समीकरणों पर लंबी चर्चा की है।
हार के बाद नए समीकरण की तलाश? गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप और प्रशांत किशोर दोनों को ही अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। बिहार में सत्ता के बदलते स्वरूप और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद, राज्य में नए गठबंधन और समीकरणों की चर्चा जोर पकड़ रही है।
क्या एनडीए के साथ जा सकते हैं तेज प्रताप? राजनीतिक पंडितों का मानना है कि तेज प्रताप खुद को फिर से स्थापित करने के लिए हर संभावना तलाश रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व बदलाव के संकेत मिलने पर सम्राट चौधरी को समर्थन देने की बात कही थी। क्या यह मुलाकात किसी नए राजनीतिक प्रयोग की नींव है, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
अभी चुप्पी, पर संकेत बड़े हैं हालांकि, दोनों नेताओं की ओर से किसी औपचारिक गठबंधन या साझेदारी की घोषणा अभी नहीं की गई है। लेकिन तेज प्रताप के तेवर और प्रशांत किशोर की सक्रियता बताती है कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में कोई बड़ा खेला देखने को मिल सकता है।
*आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात Prashant Kishor जी से हुई, जहाँ हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 21, 2026
इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे… pic.twitter.com/ARcOHdbjHx
मनेन्द्रगढ़ में तेंदुए का खौफ: रिहायशी घर में घुसा जंगली जानवर, वन विभाग ने ऐसे पाया काबू
बाली में भारतीय परिवार की शर्मनाक करतूत: होटल से सामान चुराते पकड़े गए पर्यटक, वीडियो वायरल
पहलगाम आतंकी हमला: जिपलाइन के 53 सेकंड के वीडियो ने खोला खूनी साजिश का राज
IPL 2026: हैदराबाद की आतिशी जीत से पॉइंट्स टेबल में भूचाल, राजस्थान को लगा तगड़ा झटका
गेट आउट! : सड़क पर जाम से परेशान महिला ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को सिखाया सबक
अभिषेक शर्मा की दहाड़, दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद की धमाकेदार जीत
इस्लामाबाद वार्ता के लिए मिस्टर बीन बने जेडी वेंस, ईरान ने मीम से उड़ाया अमेरिका का मजाक
सावधान! Android यूजर्स के लिए आया खतरनाक वायरस, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
जब तक उन्हें उड़ा न दें... : सीजफायर के बीच ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी: शतक ठोकते ही खुशी से झूम उठीं काव्या मारन, वायरल हुआ वीडियो