मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रदर्शन उस समय किरकिरी का कारण बन गया, जब ट्रैफिक जाम में फंसी एक महिला ने महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को सबके सामने खरी-खोटी सुना दी। महिला का गुस्सा और बेबाकी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
मंत्री के सामने रोष महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में बीजेपी ने एक रैली निकाली थी, जिसके कारण सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मंत्री गिरीश महाजन उसी सड़क पर खड़े होकर पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक घंटे से जाम में फंसी एक महिला का धैर्य जवाब दे गया और वह सीधे मंत्री के पास पहुंच गई।
पास में मैदान है, वहां जाइए! महिला ने बिना डरे मंत्री से कहा, पास में ही खाली मैदान है, वहां जाकर प्रदर्शन कीजिए। ट्रैफिक रोककर लोगों को परेशान करना सही नहीं है। गेट आउट ऑफ हियर (यहां से हटिए)। जब मंत्री नहीं हटे तो महिला ने दोबारा आकर सवाल किया कि उन्हें समझ क्यों नहीं आ रहा है कि सैकड़ों लोग यहां परेशान हो रहे हैं।
पुलिस को भी फटकारा हंगामे के दौरान जब पुलिस अधिकारियों ने महिला को हटाने की कोशिश की, तो महिला ने उन्हें भी आड़े हाथों लिया। उसने पुलिस से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के बजाय वे ट्रैफिक क्लियर क्यों नहीं करवा रहे हैं। महिला ने पुलिसकर्मियों को उसे हाथ तक नहीं लगाने दिया और अपना विरोध जारी रखा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लास इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नेटिजन्स महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि नेताओं को यह समझ आना चाहिए कि उनके प्रदर्शनों से आम जनता को कितनी परेशानी होती है।
बीजेपी की रणनीति पर सवाल यह प्रदर्शन बीजेपी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों को घेरने के लिए किया गया था, लेकिन इस घटना ने पार्टी की ही फजीहत करा दी। महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी महिला सशक्तीकरण के नाम पर असल में लोगों को परेशान कर रही है।
On the streets of Mumbai, Minister Girish Mahajan was speaking about women s reservation... A woman, frustrated by the traffic jam Confronted him infront of Everyone pic.twitter.com/WTaJo5p2gL
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 21, 2026
थाला की वापसी! IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर दिखने वाले हैं MS धोनी
नासिक TCS स्कैंडल: जबरन धर्म परिवर्तन और यौन शोषण का मामला, आरोपी निदा खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत
राहुल गांधी मीट-मुर्गा बनाते रहें, राजनीति उनके बस की नहीं: तेज प्रताप का बड़ा हमला
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की बड़ी खुशखबरी, CSK के खिलाफ महामुकाबले से पहले टीम में शामिल हुआ ये मैच विनर
अमेरिका-ईरान के बीच समझौते में फंसा पेंच: क्या मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाला है महाविनाश?
IPL के नए सुपरस्टार नितीश रेड्डी ने खरीदी लक्जरी ‘रेंज रोवर’, देखिए क्या है इस धाकड़ कार की खासियत
प्रज्ञा: भारत का तीसरा नेत्र , जो AI से बदलेगा आंतरिक सुरक्षा का पूरा नक्शा
लूव्र के सामने अगाबाडा और शतरंज का जादू: कौन हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले टुंडे ओनाकोया?
भगवान जो करवा रहे, वो कर रही : पहलगाम हमले में पति को खोने वाली ऐशान्या ने सरकार से की ये बड़ी मांग
खरगे के आतंकी वाले बयान पर सियासी घमासान: चुनाव आयोग पहुंचे रिजिजू, सख्त कार्रवाई की मांग