बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने राहुल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें राजनीति से दूर रहने की नसीहत दी है।
मीट-मुर्गा ही बनाते रहें राहुल तेज प्रताप ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि उन्हें राजनीति में दखल देने के बजाय अपने पुराने शौक पूरे करने चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी राजनीति में बस फंसे रहेंगे। उन्हें जो कुकिंग का शौक था, मीट-मुर्गा बना रहे थे, वही काम जारी रखना चाहिए। उन्हें लालच से दूर रहना चाहिए।
प्रियंका पर जताया भरोसा राहुल गांधी की आलोचना करते हुए तेज प्रताप ने प्रियंका गांधी वाड्रा का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि INDIA ब्लॉक का नेतृत्व करने की क्षमता केवल प्रियंका गांधी में है। उन्होंने प्रियंका की तुलना इंदिरा गांधी से करते हुए कहा, वे इंदिरा जी जैसी हैं, वही गठबंधन को सही दिशा दे सकती हैं। राहुल गांधी से यह काम चलने वाला नहीं है।
बुलेट चलाने से नहीं, जिम्मेदारी से बनती है सरकार तेज प्रताप ने राहुल गांधी की यात्राओं और उनके अंदाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल बुलेट पर बैठने या यात्राएं निकालने से राजनीति नहीं चलती। उन्होंने राहुल के हालिया बयानों की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या राहुल गांधी का ध्यान बिहार की सत्ता पर टिका है? उन्होंने कहा कि राहुल को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
नीतीश कुमार पर राहुल का हमला गौरतलब है कि हाल ही में तमिलनाडु की रैली में राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। राहुल ने नीतीश को कॉम्प्रोमाइज्ड बताते हुए दावा किया था कि भाजपा का उन पर पूरा नियंत्रण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दबाव के कारण नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली है और भाजपा ने बिहार में मनचाहा बदलाव कर लिया है। इसी बयान को लेकर तेज प्रताप ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है और उनके राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल खड़े किए हैं।
#WATCH | Patna, Bihar: Priyanka Gandhi hi chala sakti hai, woh Indira Gandhi ji ki tarah hai. Rahul Gandhi ji se chalne wala nahi hai. Yatra nikaalne se, Bullet pe baith jaane se... says Janshakti Janta Dal Founder Tej Pratap Yadav on being asked about speculations of Congress… pic.twitter.com/hz2ZgjdK56
— ANI (@ANI) April 21, 2026
MI vs GT: तिलक वर्मा का तूफान, आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाज की जमकर हुई धुलाई
बिना खेले रोहित शर्मा का मास्टरस्ट्रोक , मैदान में उतरकर पलट दी मैच की बाजी
SRH vs DC: हैदराबाद में रनों की आतिशबाजी या बारिश का खलल? जानिए आज की पिच और प्लेइंग-11 का पूरा हाल
धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं: ईरान का सख्त रुख, युद्ध के मैदान में नए दांव की चेतावनी
MI के लिए तिलक वर्मा का करिश्मा: 18 साल पुराना जयसूर्या का रिकॉर्ड हुआ बराबर
कौन है उमर फारूक जहूर? जिसकी तस्वीर ने पाकिस्तान को दुनिया भर में किया शर्मिंदा
हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
आप सैन्य नाकाबंदी वाले क्षेत्र में हैं : होर्मुज में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज पर तानी मशीनगन, वीडियो वायरल
एंड्रॉयड यूजर्स सावधान! डिलीट करने के बाद भी फोन में लौट आता है यह खतरनाक मैलवेयर
ट्रंप ने पानी में मिलाई मुनीर की मेहनत, ईरान-अमेरिका वार्ता पर फिरा पानी