मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक यादगार पारी खेलते हुए आईपीएल करियर का अपना पहला शतक ठोक दिया है। तिलक ने 45 गेंदों में नाबाद 101 रनों की तूफानी पारी खेलकर मुंबई को 200 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।
एक ओवर में बरसे 26 रन मैच का सबसे रोमांचक पल 18वां ओवर रहा, जब गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी की कमान अशोक शर्मा को सौंपी। अशोक इस सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज रहे हैं, लेकिन तिलक के सामने उनकी एक न चली।
तिलक ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने दो चौके और फिर लगातार दो छक्के जड़े। इस एक ओवर में कुल 26 रन बने, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
धीमी शुरुआत, फिर मचाया कोहराम तिलक की पारी का आगाज बेहद संभलकर हुआ था। जब वह क्रीज पर आए, तब मुंबई 44 रन पर 3 विकेट गंवाकर संकट में थी। शुरुआती 19 गेंदों में तिलक ने केवल 22 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने तूफानी अंदाज अपना लिया।
अपनी पारी की अंतिम 23 गेंदों में तिलक ने 82 रन कूट दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 356.52 का रहा। उन्होंने पूरी पारी में कुल 8 चौके और 7 छक्के जड़े।
जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी इस शतक के साथ तिलक ने आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सनथ जयसूर्या की बराबरी की है, जिन्होंने 2008 में 45 गेंदों पर शतक जड़ा था।
मुंबई की ओर से सबसे तेज शतकों की सूची में अब तिलक और जयसूर्या शीर्ष पर हैं। उनके बाद कैमरन ग्रीन (47 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (49 गेंद) का नंबर आता है।
डेथ ओवर्स के नए किंग तिलक वर्मा ने डेथ ओवर्स (16-20) में घातक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने आखिरी के ओवर्स में महज 18 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बटोरे।
इस उपलब्धि के साथ ही वह आईपीएल इतिहास में डेथ ओवर्स के दौरान एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने मुंबई इंडियंस को एक मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है।
Dealing in sixes 💥💥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2026
Tilak Varma smashes 2⃣6⃣ runs from the 18th over 💪
Updates ▶️ https://t.co/cawFoZABvQ#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvMI | @mipaltan pic.twitter.com/NWZpIiqSRq
लेंसकार्ट स्टोर में हंगामा: बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान ने हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
IPL 2026: जसप्रीत बुमराह का खतरनाक अंदाज में कमबैक, पहली ही गेंद पर तोड़ा विकेट का सूखा
क्या 2027 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे रोहित-विराट? BCCI के इस फैसले ने बढ़ाई दिग्गजों की मुश्किलें
महिला आरक्षण बिल पर पप्पू यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, पूछा- 2014 और 2019 में क्यों नहीं जागे?
जर्मनी के गुरुद्वारे में खूनी संघर्ष: चुनाव की रंजिश में चले चाकू और पिस्तौल, 11 घायल
रसोई गैस की किल्लत की खबरों पर विराम: घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, कमर्शियल सप्लाई भी पटरी पर
कौन है उमर फारूक जहूर? जिसकी तस्वीर ने पाकिस्तान को दुनिया भर में किया शर्मिंदा
MI के लिए तिलक वर्मा का करिश्मा: 18 साल पुराना जयसूर्या का रिकॉर्ड हुआ बराबर
उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा: 15 यात्रियों की मौत, खाई में समाई जिंदगी
हार के गम में डूबे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर फूट-फूट कर रोते वीडियो वायरल