ईरान और अमेरिका के बीच समुद्र में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ओमान की खाड़ी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने दुनिया भर में हलचल पैदा कर दी है। वीडियो में अमेरिकी नौसेना का हेलिकॉप्टर ईरानी मालवाहक जहाज एमवी टूस्का (MV Touska) के बेहद करीब उड़ते हुए उस पर मशीनगन ताने दिखाई दे रहा है।
रेडियो पर दी गई सख्त चेतावनी घटना के दौरान अमेरिकी नौसेना ने रेडियो संदेश के जरिए जहाज को रुकने की अंतिम चेतावनी दी। वीडियो में अमेरिकी नाविक को जहाज के क्रू को यह कहते सुना जा सकता है: अपने इंजन रूम को खाली कर दें। हम आप पर डिसेबलिंग फायर करने के लिए तैयार हैं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह जहाज अमेरिकी समुद्री नाकेबंदी (Naval Blockade) को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। चेतावनी में स्पष्ट कहा गया, यह अमेरिकी युद्धपोत 115 है। आप सैन्य नाकाबंदी वाले क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। यदि आप भागने का प्रयास करते हैं, तो हम बलपूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
क्या है पूरा मामला? अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आवाजाही पर सख्त नाकेबंदी लागू कर रखी है। इस नीति के तहत, किसी भी देश का जहाज जो ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश या वहां से बाहर निकलने की कोशिश करेगा, उसकी तलाशी लेना अमेरिका अपना अधिकार मानता है।
सेंटकॉम के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक अमेरिकी सेना ने इसी तरह की नाकेबंदी के दौरान 27 जहाजों को वापस लौटने या ईरानी बंदरगाहों की ओर मुड़ने के लिए मजबूर किया है।
युद्धविराम पर मंडराया खतरा इस घटना के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में टूस्का जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य जहाजों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं।
इस झड़प ने क्षेत्र में चल रहे नाजुक दो सप्ताह के युद्धविराम को गंभीर खतरे में डाल दिया है। ईरानी मीडिया का कहना है कि यह ड्रोन हमला अमेरिकी कार्रवाई का सीधा जवाब है, हालांकि हमले में हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। क्षेत्र में बढ़ती सैन्य हलचल ने एक बार फिर बड़े युद्ध की आशंका को जन्म दे दिया है।
Since the commencement of the blockade against ships entering or exiting Iranian ports and coastal areas, U.S. forces have directed 27 vessels to turn around or return to an Iranian port. pic.twitter.com/G8dl96wN4H
— U.S. Central Command (@CENTCOM) April 20, 2026
IPL 2026: तिलक वर्मा का तूफान, रोहित और ग्रीन को पछाड़कर रचा इतिहास
लेंसकार्ट का मजहबी चश्मा ? तिलक-कलावा पर पाबंदी के आरोपों से मचा बवाल
औकात में रहो! IPS को खुलेआम धमकी देकर फंसे बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी
तिलक वर्मा के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटंस, मुंबई की 99 रनों से धमाकेदार जीत
भीषण गर्मी का असर: स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, जानें अब कब तक चलेंगी कक्षाएं
WWE को अलविदा कह गए द बीस्ट ब्रॉक लेसनर, रिंग में ग्लव्स उतारकर फूट-फूटकर रोए दिग्गज रेसलर
लेंसकार्ट स्टोर में BJP नेत्री का हंगामा, तिलक और हिजाब पर तीखी बहस का वीडियो वायरल
पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग: पीएम मोदी का दौरा स्थगित, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
लग्जरी गाड़ियों को छोड़ बैलगाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय
कैसा हराया वाली AIMIM पार्षद सहर शेख पर लगा फर्जी सर्टिफिकेट का दाग, आरोपों पर तोड़ी चुप्पी