मुंबई: लेंसकार्ट स्टोर का ड्रेस कोड विवाद अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। इस विवाद में शामिल होकर भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक लेंसकार्ट स्टोर में जमकर हंगामा किया और वहां के मैनेजर को आड़े हाथों लिया।
क्या है वायरल वीडियो का सच? नाजिया इलाही खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे स्टोर मैनेजर से तीखी बहस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में नाजिया को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, स्टाफ हिजाब पहन सकता है, तो भारत में शरिया कानून लागू करना है क्या? मुसलमानों ने तो पाकिस्तान ले लिया, यहां छाती क्यों पीट रहे हो?
मैनेजर की नियुक्ति पर सवाल नाजिया यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने मैनेजर का नाम लेकर उन पर गंभीर आरोप लगाए। नाजिया ने कहा, तुम मोहसिन खान हो, तुम सभी को मोहसिन खान बनाना चाहते हो और तुम्हें ही हेड बनाकर रखा गया है। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को तिलक भी लगाया और कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप वीडियो शेयर करते हुए नाजिया ने लिखा, लेंसकार्ट के मालिक ने जानबूझकर मोहसिन खान को स्टोर मैनेजर नियुक्त किया है ताकि हिंदू कर्मचारियों को तिलक और कलावा लगाने से रोका जा सके। यह एक सोची-समझी रणनीति है। उन्होंने मांग की है कि कंपनी के मालिक को तुरंत गिरफ्तार कर जांच की जाए।
गृह मंत्रालय तक पहुंची बात नाजिया इलाही खान ने अपने इस पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय, एनआईए और एनएसजी (NSG) को टैग किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या लेंसकार्ट का कोई संबंध किसी पाकिस्तानी संगठन से है।
कंपनी का क्या है रुख? विवाद बढ़ता देख लेंसकार्ट के सीईओ पीयूष बंसल ने पहले ही स्पष्टीकरण दिया था। बंसल ने कहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ड्रेस कोड वाला दस्तावेज पुराना और गलत था। उन्होंने सफाई दी कि कंपनी की नीति में किसी भी धार्मिक अभिव्यक्ति पर कोई प्रतिबंध नहीं है। तिलक या बिंदी को लेकर जो भी बातें थीं, उन्हें पहले ही हटाया जा चुका है।
फिलहाल, इस ताज़ा घटनाक्रम पर लेंसकार्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
The owner of Lenskart has deliberately appointed Mohsin Khan, a member of the Ummah, as the store manager!
— Nazia Elahi Khan (सनातनी) (@ElahiNazia1) April 19, 2026
To prevent Hindu staff from wearing the tilak, kalawa and to stop following Hindu customs!
This is the strategy underway!
Immediately arrest the owner of Lenskart and… pic.twitter.com/m4CgG87dYq
होर्मुज में तनाव: 97,422 टन कच्चा तेल लेकर सुरक्षित निकला देश गरिमा , भारतीय जहाजों पर फायरिंग पर सरकार का बड़ा बयान
अब फोन में नहीं घुसेगा वायरस और न होगा UPI फ्रॉड, सरकारी डिजिटल कवच से सुरक्षित करें अपना स्मार्टफोन
परिवारवादी आरक्षण बनाम वास्तविक अधिकार: महिला आरक्षण पर बिजेंद्र यादव का तेजस्वी पर जोरदार हमला
क्रिकेट मैच में तांडव : निमंत्रण न मिलने पर नेताजी ने ट्रैक्टर से खोद डाली पिच
लेंसकार्ट का तिलक-बिंदी विवाद: शोरूम पहुंचीं नाजिया खान, कर्मचारियों को खुद लगाया तिलक
BPSC TRE 4.0: बिहार शिक्षक भर्ती पर वायरल हुआ फर्जी नोटिफिकेशन, आयोग ने दी बड़ी चेतावनी
इग्नोर नहीं किया गया, मुझे जल्दी थी : वायरल वीडियो पर सुधीर पांडे ने तोड़ी चुप्पी
IPL 2026: कगिसो रबाडा की 152 KMPH की विनाशक गेंद, सूर्यकुमार यादव के उखड़े स्टंप्स
बंगाल चुनाव का ‘फोर्ट नॉक्स’ प्लान: 2.4 लाख जवानों और हाईटेक गाड़ियों से घिरेगी चुनावी प्रक्रिया
रणथंभौर का सुपर संडे : एक ही इलाके में दिखे टाइगर, लेपर्ड और चीता, वीडियो वायरल