आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई की बल्लेबाजी फिर एक बार ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी इस सीजन की अपनी बदकिस्मती और विपक्षी गेंदबाजों के कहर से नहीं बच सके।
रबाडा की रफ्तार के आगे बेबस मुंबई गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस मैच में अपनी पुरानी लय हासिल की। रबाडा ने मुंबई के शुरुआती तीनों बड़े विकेट झटककर टीम की कमर तोड़ दी। उन्होंने न केवल सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की, बल्कि अपनी रफ्तार से मुंबई के बल्लेबाजों को क्रीज पर हिलने तक का मौका नहीं दिया।
147 और 149 की रफ्तार का शिकार रबाडा ने सबसे पहले डेब्यू कर रहे ओपनर दानिश मालेवार को 147.6 KMPH की घातक इनस्विंग गेंद पर LBW किया। इसके ठीक बाद क्विंटन डिकॉक को अपना शिकार बनाया। डिकॉक को डाली गई गेंद 149.7 KMPH की थी, जिसमें जबरदस्त उछाल था और वह कैच आउट हो गए।
सूर्या के खिलाफ रबाडा का सुपर स्पैल मुंबई के उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव जब बल्लेबाजी के लिए आए, तो रबाडा के साथ उनका आमना-सामना देखने लायक था। सूर्या ने आते ही छक्का और चौका जड़कर अपने इरादे साफ किए थे, लेकिन रबाडा ने इसका करारा जवाब दिया।
152.1 KMPH: स्टंप्स हुए हवा पावरप्ले के आखिरी ओवर में रबाडा ने आग उगलती गेंदबाजी की। ओवर की पांचवीं गेंद रबाडा ने 152.1 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंकी। यह गेंद इतनी तेज और सटीक थी कि सूर्या उसे समझ ही नहीं पाए। गेंद पिच पर पड़कर अंदर की ओर आई, सूर्या के बल्ले और पैड के बीच से निकल गई और सीधा उनके दो स्टंप्स उखाड़ फेंके।
यह दृश्य मुंबई इंडियंस के मौजूदा खराब फॉर्म और रबाडा की वापसी का सबसे सटीक उदाहरण बन गया।
Quinton de Kock ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2026
Surya Kumar Yadav ✅
Kagiso Rabada with a fine piece of new-ball bowling 👌
Updates ▶️ https://t.co/cawFoZABvQ#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvMI | @gujarat_titans pic.twitter.com/Xw2QlE4kZF
पटना की सड़कों पर जंजीर में बंधी नारी शक्ति, 33% आरक्षण के लिए फूटा आक्रोश
महिला आरक्षण बिल पर पप्पू यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, पूछा- 2014 और 2019 में क्यों नहीं जागे?
बीच सड़क थार से खौफनाक स्टंट: पुलिसवाले ने भागकर बचाई जान, रईसजादे की दबंगई देख कांप उठे लोग!
इंसान पीछे, रोबोट आगे: बीजिंग हाफ मैराथन में मशीन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
सरकारी दफ्तर में बादाम पॉलिटिक्स : फाइल गायब होने से परेशान शख्स ने मैडम की मेज पर बिखराए बादाम
ट्रंप का LOCKED IN MODE एक्टिव: ईरान के साथ आर-पार की जंग के संकेत?
IPL 2026: तिलक वर्मा का विस्फोटक शतक, गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस की दमदार वापसी
योगी आदित्यनाथ का GK फेल: नेताजी का नारा विवेकानंद को बताने पर मचा सियासी घमासान
भारत तब स्वर्ग होता : गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, ओवैसी पर साधा निशाना
भागलपुर में दरिंदगी: 10 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, कूड़े के ढेर में मिला शव