पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। सोमवार को सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर विस्तार से जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय ध्वज वाला क्रूड ऑयल टैंकर देश गरिमा 97,422 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर सुरक्षित निकल चुका है। 31 भारतीय नाविकों के साथ यह टैंकर 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचेगा।
फायरिंग की घटना पर क्या बोली सरकार? सरकार ने स्पष्ट किया कि 18 अप्रैल को होर्मुज में भारतीय कार्गो जहाजों पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) द्वारा फायरिंग की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना ईरान सरकार और IRGC की स्थानीय यूनिट के बीच कम्युनिकेशन गैप का नतीजा थी। हमले में जहाजों को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन चालक दल पूरी तरह सुरक्षित है।
राजनयिक स्तर पर कूटनीति तेज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद भारत ने ईरान के राजदूत को तलब किया था। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ईरानी पक्ष के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। भारत सरकार ईरानी अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है ताकि होर्मुज में फंसे बाकी 14 भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता (सेफ पैसेज) मिल सके।
होर्मुज में अब भी फंसे हैं 14 जहाज सरकार के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुए तनाव के बाद पिछले 52 दिनों में 10 भारतीय जहाज होर्मुज से सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं। हालांकि, अभी भी 3 बड़े ऑयल टैंकर और एक बड़ा एलपीजी टैंकर सहित 14 जहाज वहां फंसे हुए हैं। अब तक 2,563 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा चुकी है।
एनएसए अजीत डोभाल की सक्रियता क्षेत्रीय अस्थिरता के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने 19 अप्रैल को सऊदी अरब का दौरा किया। वहां उन्होंने ऊर्जा और विदेश मंत्रियों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों पर विचार-विमर्श किया। भारत इस संकट को सुलझाने के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।
एलपीजी आपूर्ति पर बड़ा अपडेट देश में एलपीजी संकट की चर्चाओं पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। डायवर्जन रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू किया गया है, जिसकी कवरेज 92% तक पहुँच गई है। साथ ही, कमर्शियल और ऑटो एलपीजी की आपूर्ति में भी सुधार हुआ है और प्राकृतिक गैस की 100% आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
💠भारतीय ध्वज वाला क्रूड ऑयल टैंकर ‘देश गरिमा’, जो 97,422 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर जा रहा था, 18 अप्रैल को #होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर गया। जहाज पर सवार 31 भारतीय नाविकों के साथ यह 22 अप्रैल 2026 को मुंबई पहुंचने की संभावना है।
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) April 20, 2026
💠पिछले 48 घंटों में भारतीय जहाज VLCC… pic.twitter.com/buDlMPTQaW
पटना की सड़कों पर जंजीर में बंधी नारी शक्ति, 33% आरक्षण के लिए फूटा आक्रोश
मैडम, बादाम खाइए और फाइल ढूंढिए : अनोखे विरोध से हिली हाउसिंग बोर्ड की कुर्सी, दो अधिकारी हटाए गए
समोसा खाने से पहले देख लें ये वीडियो, वेंडर की शर्मनाक हरकत देख भड़के लोग
OnePlus का गेमिंग धमाका: 8,600mAh बैटरी और डेडिकेटेड कंट्रोलर वाला Ace 6 Ultra जल्द होगा लॉन्च
तिलक हटाने और चोटी काटने का फरमान? लेंसकार्ट पर पूर्व कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
BPSC TRE 4.0: बिहार शिक्षक भर्ती पर वायरल हुआ फर्जी नोटिफिकेशन, आयोग ने दी बड़ी चेतावनी
दुनिया देखती रह गई, इजरायल ने बदल दिया नक्शा: सीजफायर की आड़ में बनाया बफर जोन !
अमेरिका-ईरान तनाव: तौस्का जहाज का काला सच और समुद्र में छिड़ी जंग
PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला कौन? दीपक या विक्रम , नाम के इस खेल में फंसा पेंच
होर्मुज में तनाव: 97,422 टन कच्चा तेल लेकर सुरक्षित निकला देश गरिमा , भारतीय जहाजों पर फायरिंग पर सरकार का बड़ा बयान