पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर जख्म एक बार फिर ताजा हो गए हैं। पिछले साल 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए उस बर्बर नरसंहार में 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इनमें कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी भी शामिल थे।
आंखों के सामने बिखरी दुनिया शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी उस खौफनाक मंजर को याद कर आज भी सिहर उठती हैं। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले के दौरान शुभम उनके बगल में ही थे। गोली लगने के बाद शुभम खून से लथपथ होकर उनकी गोद में गिरे थे। ऐशान्या का कहना है कि उस दिन जो उन्होंने देखा, उसे न तो कभी भुलाया जा सकता है और न ही समय के साथ यह दर्द कम हो सकता है।
ईश्वर ने मुझे किसी कारण बचाया ऐशान्या मानती हैं कि उस दिन मौत उनके भी नजदीक थी, लेकिन ईश्वर की मर्जी से वह बच गईं। उन्होंने कहा, भगवान ने मुझे अगर बचाया है, तो जरूर किसी कारण से। अब मैं बस वही कर रही हूं जो ऊपर वाला करवा रहा है। लोगों की जितनी मदद हो सके, वह करने की कोशिश कर रही हूं।
क्या है ऐशान्या की मांग? पहलगाम हमले की बरसी पर ऐशान्या ने सरकार के सामने एक विशेष मांग रखी है। उन्होंने कहा कि इस हमले में मारे गए सभी 26 मृतकों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।
उन्होंने तर्क दिया कि यह हमला केवल उन नागरिकों पर नहीं, बल्कि देश और प्रधानमंत्री पर था, जिसे उन मासूमों ने अपने सीने पर झेला। उनका कहना है कि इन लोगों को शहीद का सम्मान देकर भारत दुनिया के सामने एक मिसाल कायम कर सकता है।
हिंदू होने की कीमत ऐशान्या ने इसे स्पष्ट रूप से हिंदू नरसंहार करार दिया है। उनका कहना है कि आतंक का शिकार हुए उन लोगों को याद रखना हर हिंदुस्तानी का फर्ज है, जिन्होंने केवल अपनी पहचान की वजह से गोलियां खाईं। वे कहती हैं कि लोगों को यह याद दिलाते रहना जरूरी है क्योंकि भूल जाना आसान है, लेकिन याद रखना कठिन और आवश्यक है।
इस बरसी के मौके पर ऐशान्या कानपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी कर रही हैं, ताकि उन बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी जा सके और उनके त्याग को देश याद रखे।
*पहलगाम अटैक: शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या बोलीं- हिंदू होने पर जिन्होंने गोलियां खाईं, उन्हें याद रखिए
— NDTV India (@ndtvindia) April 22, 2026
पूरी खबर: https://t.co/FWB67FqdjP#PahalgamTerrorAttack pic.twitter.com/Wv3rMvhkUU
प्लीज उन्हें कुछ न करें : आठ महिलाओं की जान बचाने के लिए ईरान के आगे झुके ट्रंप
IPL 2026: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खुली किस्मत! टीम में लौटा सबसे बड़ा मैच विनर
उन्हें भुलाया नहीं जाएगा : पहलगाम हमले की बरसी पर भारतीय सेना की हुंकार, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
पहलगाम हमले की बरसी: न्याय निश्चित है , भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाकर दुश्मन को दी चेतावनी
शहीद आदिल के बलिदान को नमन: एकनाथ शिंदे ने निभाया वादा, परिवार को सौंपा आनंद नाथ सदन
फोटोशूट के दौरान महिला के पीछे आई विशाल व्हेल शार्क, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
झुलसने को तैयार दिल्ली: 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पूरे भारत में हीटवेव का अलर्ट
जय बाबा केदार: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष
अहमदाबाद में चला बुलडोजर: मर्डर केस के आरोपियों के ढहाए गए अवैध घर
हर-हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल पर लगा बैन, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा