गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों की करारी जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की है। लगातार चार हार के बाद मिली इस जीत ने ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। टीम अब सीधे अपने अगले बड़े मुकाबले की तैयारी में जुट गई है।
विल जैक्स की एंट्री से बढ़ी ताकत मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंग्लैंड के स्टार स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स टीम के साथ जुड़ चुके हैं। 21 अप्रैल को उन्होंने कैंप ज्वाइन किया और नेट्स पर पसीना बहाया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से मैच विनर साबित हुए जैक्स का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
प्लेइंग इलेवन के गणित में उलझ मैनेजमेंट विल जैक्स के आने से टीम का संतुलन पूरी तरह बदल गया है। टीम मैनेजमेंट अब प्लेइंग इलेवन को लेकर उलझन में है। मिचेल सैंटनर ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन जैक्स को जगह देने के लिए उन्हें बाहर बिठाना पड़ सकता है। कप्तान हार्दिक पांड्या को विदेशी खिलाड़ियों के चयन को लेकर कड़ा फैसला लेना होगा।
रोहित शर्मा की वापसी पर सस्पेंस फैंस की नजरें अभी भी रोहित शर्मा की वापसी पर टिकी हैं। चोट के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर चल रहे रोहित की उपलब्धता अभी भी एक बड़ा सवाल है। अगर हिटमैन की वापसी होती है, तो चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और भी घातक हो जाएगी।
23 अप्रैल को चेन्नई से महामुकाबला मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच 23 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। जीत की लय को बरकरार रखने के लिए मुंबई इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। क्या विल जैक्स की मौजूदगी मुंबई को जीत की हैट्रिक की ओर ले जाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
🚨JUST IN
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 21, 2026
Will Jacks has joined the Mumbai Indians camp and is practicing ahead of the #MIvCSK clash pic.twitter.com/C5zvvQi4i1
CSK को बड़ा झटका: स्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर
क्या आपकी कॉफी में घुली है मिट्टी? घर बैठे 5 मिनट में ऐसे करें मिलावट की पहचान
तू-तड़ाक का जवाब इंची टेप से: बुजुर्ग को मिला करारा सबक, वीडियो हुआ वायरल
सिर्फ 3 साल का अनुभव और 9 करोड़ का पैकेज: रिमोट जॉब ने बदली इस लड़की की किस्मत
IPL 2026: जसप्रीत बुमराह का खतरनाक अंदाज में कमबैक, पहली ही गेंद पर तोड़ा विकेट का सूखा
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का दबदबा बरकरार, लेकिन छक्कों के ‘सुल्तान’ बने रजत पाटीदार
महिला आरक्षण पर आर-पार: कांग्रेस ने ‘26 योद्धाओं’ के साथ खोला मोर्चा, मोदी सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
अहमदाबाद में चला बुलडोजर: मर्डर केस के आरोपियों के ढहाए गए अवैध घर
एंड्रॉयड यूजर्स सावधान! डिलीट करने के बाद भी फोन में लौट आता है यह खतरनाक मैलवेयर
SRH vs DC: हैदराबाद में रनों की आतिशबाजी या बारिश का खलल? जानिए आज की पिच और प्लेइंग-11 का पूरा हाल