पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने ताजा बयानों के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं। संसद में नेताओं की आदतों को लेकर दिए गए उनके बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस संबंध में बिहार महिला आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद पप्पू यादव ने और भी तीखे तेवर अपना लिए हैं।
पप्पू यादव ने लोकसभा के पटल पर दावा किया था कि 70 से 80 फीसदी नेताओं को पोर्न देखने की लत है। इस बयान पर उन्हें नोटिस मिला, लेकिन वे अपने शब्दों पर कायम हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, अगर मैं गलत हूं, तो सभी नेताओं के फोन की जांच कराई जाए। अगर मेरे फोन में पोर्न मिलता है, तो मेरी भी जांच हो।
महिला आयोग के नोटिस पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग मुझे नोटिस भेज रहे हैं, उनके संबंध खुद पूर्व मंत्रियों के साथ संदिग्ध हैं। उन्होंने कहा, जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। इन लोगों को इतनी तकलीफ क्यों हो रही है जब मैं पुरुष राजनेताओं के सच को सामने ला रहा हूं?
पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में 755 पुरुष राजनेताओं के खिलाफ यौन शोषण के मामले दर्ज हैं, जिनमें से 155 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई नेता महिलाओं का शोषण किए बिना उन्हें राजनीति में आगे नहीं आने देते। उन्होंने इस स्थिति को दागदार भारत करार दिया।
सांसद ने महिला आयोग पर निशाना साधते हुए पूछा कि पटना में नीट छात्रा की हत्या और नालंदा जैसी घटनाओं पर आयोग ने क्या ठोस कार्रवाई की? उन्होंने कहा, महिला आरक्षण की बातें करने वाले इन अपराधों पर चुप क्यों रहते हैं? मैंने महिलाओं के अधिकारों के लिए सबसे ज्यादा आवाज उठाई है, जो काम असल में आयोग का था।
हाल ही में पप्पू यादव ने एक अन्य बयान में दावा किया था कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तर से शुरू होता है। इन लगातार आ रहे विवादित बयानों ने उन्हें विपक्ष और महिला संगठनों के निशाने पर ला दिया है। हालांकि, पप्पू यादव का कहना है कि वे महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं।
*#WATCH | Malda, West Bengal: Independent MP Pappu Yadav says, ...I have said this on the Floor of the House too that 70-80% of the politicians watch porn. So, get everyone checked. If there is porn on my phone, check me too...Who are these people who have served me a notice? Who… https://t.co/AhuA9P87yg pic.twitter.com/J1eoDDBgnL
— ANI (@ANI) April 22, 2026
715 छक्कों का रिकॉर्ड, फिर भी फ्लॉप: निकोलस पूरन का खराब फॉर्म लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बनी बड़ी मुसीबत
LSG vs RR: इकाना में रनों की बरसात या दिखेगी गेंदबाजों की आक्रामकता? जानें पिच और मौसम का पूरा हाल
बिहार की राजनीति में बड़ा खेल ? देर रात तेज प्रताप की प्रशांत किशोर से हुई गुप्त मुलाकात
चेन्नई के खिलाफ महामुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को मिला तुरुप का इक्का!
बंगाल फतह के लिए अमित शाह का मिशन कोलकाता : अगले 5 दिन चुनावी मैदान में डेरा डालेंगे गृह मंत्री
झुलसाने वाली गर्मी और आंधी-तूफान का डबल अटैक: जानें आपके शहर का मौसम
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर संकट: दीवार से गिरीं टाइल्स, बाल-बाल बचे यात्री
IPL 2026: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और ईशान मलिंगा की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से रौंदा
खरगे के आतंकवादी वाले बयान पर मचा घमासान, BJP पहुंची चुनाव आयोग
अभिषेक शर्मा का इमोशनल ट्रिब्यूट: बीमार बहन के लिए खेली ये पारी , पिता के बारे में किया मजेदार खुलासा