दुनिया की सबसे शक्तिशाली मानी जाने वाली अमेरिकी सेना पर इन दिनों गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों ने वैश्विक स्तर पर चर्चा छेड़ दी है। दावा किया जा रहा है कि युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालात के बीच तैनात अमेरिकी सैनिकों को भरपेट भोजन तक नसीब नहीं हो रहा है।
तस्वीरों में क्या दिखा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल इन तस्वीरों में सैनिकों की थाली में बेहद मामूली खाना परोसा गया है। पहली तस्वीर USS Tripoli पर तैनात एक मरीन द्वारा साझा की गई है, जिसमें केवल मांस का एक टुकड़ा और एक टॉर्टिला (रोटी जैसा) नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर USS Abraham Lincoln जहाज की बताई जा रही है, जिसमें परोसा गया भोजन न केवल सीमित है बल्कि पोषण के नजरिए से भी बेहद खराब दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कई लोगों ने इसे देश के रक्षकों के साथ अन्याय करार दिया है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, यदि दुनिया की महाशक्ति अपनी सेना को भरपेट खाना नहीं खिला सकती, तो बाकी देशों का क्या होगा? लोग इसे सैन्य अव्यवस्था और सैनिकों की अनदेखी का बड़ा प्रमाण मान रहे हैं।
तनाव के बीच चिंताएं बढ़ीं यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है जब मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। हालांकि अभी तक दोनों देशों के बीच कोई सीधा युद्ध शुरू नहीं हुआ है, लेकिन समुद्री टकराव और सैन्य गतिविधियों के कारण क्षेत्र में बारूद बिछा हुआ है।
प्रशासन की चुप्पी तनावपूर्ण माहौल के बीच सैनिकों के भोजन को लेकर उठी यह आवाज मनोबल पर गहरा असर डाल सकती है। फिलहाल, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की ओर से इन वायरल तस्वीरों या खाने की गुणवत्ता को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस घटना ने एक बार फिर सेना के लॉजिस्टिक और प्रबंधकीय ढांचे पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
A scoop of meat and a tortilla.
— Mina (@Mina696645851) April 16, 2026
This image was shared by a U.S. Marine deployed aboard the USS Tripoli and later posted by USA Today.
The second image shows a dinner served on the USS Abraham Lincoln, sent to family members by a service member on board.👇 pic.twitter.com/rE9pLXuRlj
पप्पू यादव की बढ़ी मुसीबत: महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के बाद महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
खरगे के आतंकवादी वाले बयान पर मचा घमासान, BJP पहुंची चुनाव आयोग
IPL 2026: हैदराबाद की आतिशी जीत से पॉइंट्स टेबल में भूचाल, राजस्थान को लगा तगड़ा झटका
झुलसने को तैयार दिल्ली: 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पूरे भारत में हीटवेव का अलर्ट
IPL 2026: थाला की वापसी का ऐलान! मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK को मिली बड़ी राहत
IPL 2026: 35 करोड़ की कमाई, पर 4.50 लाख में सिर्फ 1 रन; टीम के लिए सफेद हाथी बने शाहरुख खान
बेटी का बहाना, पापा का जवाब: वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर बिखेरी हंसी
ईरान में मौत की दहलीज पर खड़ी 8 महिलाएं, ट्रंप की अपील से गरमाई कूटनीतिक हलचल
दिल्ली दरबार में सम्राट चौधरी: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिहार में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज
अभिषेक शर्मा का तूफान: शतक लगाकर तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, विराट की बराबरी पर पहुंचे