डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस को लेकर इस वक्त अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक अजीब सस्पेंस बना हुआ है। अमेरिकी मीडिया पिछले तीन दिनों में पांच बार दावा कर चुका है कि वेंस पाकिस्तान के दौरे पर निकल चुके हैं, लेकिन उनका विमान अब तक इस्लामाबाद में नहीं उतरा है।
ईरान का डिजिटल धमाका इस रहस्यमयी स्थिति के बीच ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फोटो में जेडी वेंस सूट-बूट और लाल टाई पहने पाकिस्तान की एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर हरे रंग के ई-रिक्शा की पिछली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में क्या है खास? तस्वीर में रिक्शा चलाने वाला ड्राइवर साधारण नहीं, बल्कि किसी पाकिस्तानी मंत्री की तरह पठानी सूट और वास्कट पहने हुए है। वेंस रिक्शे में बड़े आराम से मुस्कुराते हुए जनता की ओर हाथ हिला रहे हैं। यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
सोशल मीडिया पर चुटकुलों की बौछार इस फोटो के वायरल होते ही यूजर्स ने जमकर मजे लिए। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, वेंस के पहुंचने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि वह रिक्शे से सफर कर रहे हैं! वहीं, एक अन्य यूजर ने अमेरिका की अफगान नीति पर कटाक्ष करते हुए लिखा, शायद वेंस अभी अफगानिस्तान में हैं और वहां अमेरिका द्वारा दी गई आजादी का मूल्यांकन कर रहे हैं।
सुरक्षा और राजनीति पर गंभीर सवाल मजाक से इतर, कुछ यूजर्स ने इस दौरे की सत्यता और वेंस की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं भी जताई हैं। एक यूजर ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान जैसे माहौल में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को भेजना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी इन कमेंट्स में साफ झलका। एक अमेरिकी समर्थक ने ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा, इराक का हश्र याद रखें, महाशक्तियों के साथ बातचीत का अंजाम बुरा हो सकता है।
अस्पष्ट है हकीकत भले ही यह तस्वीर किसी ने एडिट की है या यह महज एक प्रोपेगेंडा का हिस्सा है, लेकिन इस घटना ने वैश्विक पटल पर अमेरिका, पाकिस्तान और ईरान के बीच के जटिल रिश्तों और अविश्वास को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। फिलहाल, न तो अमेरिकी खेमे और न ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने वेंस के दौरे को लेकर आधिकारिक पुष्टि की है।
US media outlets have repeatedly claimed that JD Vance, Donald Trump’s running mate, is en route to Pakistan—marking the fifth such report in just three days—yet his plane has never landed in Islamabad, raising questions about the accuracy and intent behind the persistent claims. pic.twitter.com/lh4PavfDU6
— Tasnim News Agency (@Tasnimnews_EN) April 21, 2026
तिलक वर्मा का ऐतिहासिक धमाका: क्विंटन डि कॉक का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
‘मूंछें हों तो मोंछू दीवान जैसी’: यूपी पुलिस के इस दीवान की शान के आगे सरकारी भत्ता हुआ बौना!
क्या हार्दिक पांड्या के चिल्लाने से बदल गई तिलक वर्मा की किस्मत? जानें सच्चाई
चीन की चाल पर भारी पड़ी भारत की रेल कूटनीति , श्रीलंका में फिर दौड़ा भरोसा
IPL 2026: बीच मैदान तिलक वर्मा पर क्यों बरसे हार्दिक पांड्या? कप्तान ने खोला राज
ट्रंप ने पानी में मिलाई मुनीर की मेहनत, ईरान-अमेरिका वार्ता पर फिरा पानी
IPL 2026: थाला की वापसी का इंतज़ार खत्म, MI के खिलाफ मैदान पर दिखेंगे एमएस धोनी!
अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: रोहित को पछाड़ा, ठोका तूफानी शतक
पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ बताने पर घमासान: कांग्रेस के लिए ‘राजनीतिक कब्र की आखिरी कील’ बना बयान?
दुर्गा बनेगी दुश्मन का काल: भारत जल्द ही शामिल होगा लेजर हथियारों के ग्लोबल क्लब में