उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद प्रसाद, जिन्हें लोग प्यार से ‘मोंछू दीवान’ बुलाते हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी 35 इंच लंबी मूंछें न केवल उनकी पहचान बन चुकी हैं, बल्कि इंटरनेट पर चर्चा का विषय भी बनी हुई हैं।
मूंछों का सरकारी भत्ता और हकीकत पुलिस महकमे में रौबदार मूंछों के लिए सरकार की ओर से एक विशेष भत्ता दिया जाता है। इस बारे में जब मोंछू दीवान से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें मूंछों के रखरखाव के लिए सरकार से हर महीने करीब 280 रुपये मिलते हैं।
खर्चा हजारों में, भत्ता मात्र 280 रुपये मोंछू दीवान ने बेबाकी से बताया कि यह सरकारी भत्ता उनकी मूंछों के रखरखाव के खर्च के सामने ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उनकी मूंछों को संवारने और उनकी चमक बनाए रखने में हर महीने करीब 3 से 4 हजार रुपये का खर्च आता है। उन्हें उम्मीद है कि शायद आने वाले समय में महंगाई के दौर में इस भत्ते में भी बढ़ोतरी हो।
ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा यूपी पुलिस (खासकर पीएसी) में मूंछ रखने के लिए भत्ता देने की परंपरा ब्रिटिश काल से चली आ रही है। हालांकि, मूंछ रखना किसी भी पुलिसकर्मी के लिए अनिवार्य नहीं है, यह पूरी तरह से उनकी अपनी इच्छा और व्यक्तित्व पर निर्भर करता है। मूंछ के आकार और रखरखाव के आधार पर यह भत्ता 50 से 250 रुपये तक मिलता है।
स्थानिय लोगों के बीच सेलेब्रिटी हैं दीवान जी प्रमोद प्रसाद की 35 इंच लंबी मूंछें उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगाती हैं। अपनी इस खास पहचान के कारण वह स्थानीय स्तर पर काफी मशहूर हैं। लोग अक्सर उनके साथ सेल्फी लेना पसंद करते हैं और उनके रौबदार लुक की तारीफ करते नहीं थकते।
इंटरनेट पर वायरल है मोंछू का स्वैग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी उनकी चर्चा जोरों पर है। तुषार राय नामक यूजर ने उनकी मूंछों के रखरखाव और उनके खर्च से जुड़ा वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस की सख्त ड्यूटी के बीच ऐसी परंपराएं आज भी महकमे की एक अलग और गौरवशाली पहचान बनाए रखती हैं।
*मोछू दिवान की मूंछें..
— Tushar Rai (@tusharcrai) April 21, 2026
यूपी पुलिस सरकारी मूंछों पर भत्ता (विशेषकर पीएसी) में बड़ी मूछ रखने वाले पुलिसकर्मियों को प्रति माह देखरेख के लिए 250 ₹ भत्ता देती है.रौबदार मूंछें रखने वाले पुलिसकर्मी अक्सर अपनी विशिष्ट पहचान और मूंछों के रखरखाव के लिए चर्चा में बने रहते हैं!यूपी के… pic.twitter.com/tbraI7Hftk
दीदी कभी जय श्री राम भी बोला करो , ममता पर बरसे हिमंत बिस्व सरमा
इग्नोर नहीं किया गया, मुझे जल्दी थी : वायरल वीडियो पर सुधीर पांडे ने तोड़ी चुप्पी
नीतीश के इस्तीफे के 7 दिन बाद भी JDU में सन्नाटा: नेता चुनने में क्यों फंसी है पार्टी?
नीतीश कुमार पर राहुल के कंप्रोमाइज वाले बयान से सियासी उबाल, JDU और तेज प्रताप ने किया पलटवार
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार वापसी, एक जीत से बदली पॉइंट्स टेबल की तस्वीर
PCB ने किया था बैन, अब उसी फखर जमां ने PSL में मचाया कोहराम: जड़े 17 चौके-छक्के
कौन है उमर फारूक जहूर? जिसकी तस्वीर ने पाकिस्तान को दुनिया भर में किया शर्मिंदा
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के दो धुरंधरों के बीच छिड़ी छक्कों की जंग , इनाम में श्रेयस अय्यर का बैट!
90% महिलाएं नेताओं के कमरे में जाकर करती हैं राजनीति : पप्पू यादव के विवादित बयान से बिहार की सियासत गरमाई
बेटी ने कहा- पापा आज स्कूल मत भेजो , पिता के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!