पटना: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। तमिलनाडु में प्रचार के दौरान राहुल ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे कंप्रोमाइज (समझौता) कर चुके हैं और पूरी तरह से बीजेपी के दबाव में हैं।
JDU का करारा जवाब राहुल गांधी के इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल गांधी क्या बोलते हैं और उसका क्या अर्थ होता है, यह आज तक देश समझ नहीं पाया है। जो व्यक्ति महिला आरक्षण का विरोधी हो और जिसे राजनीति की गंभीरता या संसदीय मर्यादा की समझ न हो, उसकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
तेज प्रताप ने राहुल पर कसा तंज जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा, राहुल गांधी इन्हीं सब बातों में उलझे रहेंगे। जो वो कुकिंग कर रहे थे, मीट-मुर्गा बना रहे थे, वही करते रहें। तेज प्रताप ने राहुल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनसे पार्टी संभलने वाली नहीं है।
प्रियंका ही चला सकती हैं कांग्रेस तेज प्रताप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस को केवल प्रियंका गांधी ही संभाल सकती हैं। उन्होंने प्रियंका की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की। तेज प्रताप ने कहा, राहुल गांधी से पार्टी चलने वाली नहीं है। सिर्फ यात्रा निकालने या बुलेट पर बैठने से राजनीति नहीं होती। राहुल गांधी को बिहार की गद्दी का लालच है, इसीलिए वे ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।
सियासी हलचल तेज राहुल गांधी के इस बयान के बाद बिहार में सत्ताधारी गठबंधन के नेता एकजुट होकर हमलावर हैं। जहां एक ओर JDU नेता ने राहुल की परिपक्वता पर सवाल उठाए हैं, वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप के बयान ने कांग्रेस के अंदरूनी नेतृत्व पर भी चर्चा छेड़ दी है। फिलहाल, इस बयानबाजी ने बिहार के सियासी गलियारों में नई सरगर्मी पैदा कर दी है।
*VIDEO | Patna, Bihar: On Congress MP Rahul Gandhi calling former CM Nitish Kumar compromised , deputy CM Vijay Kumar Chaudhary says, No one has been able to understand what Rahul Gandhi says or what he means. The man who is against women s reservation, the man who does not know… pic.twitter.com/Tcrdxm1QW2
— Press Trust of India (@PTI_News) April 21, 2026
महाराष्ट्र में अगले 120 घंटे भारी: विदर्भ से कोंकण तक ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का हाई अलर्ट
हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
लेंसकार्ट का तिलक-बिंदी विवाद: शोरूम पहुंचीं नाजिया खान, कर्मचारियों को खुद लगाया तिलक
परशुराम जयंती पर मेरठ की डिप्टी एसपी का सख्त अंदाज, फरसा लहराने वालों को दी खुली चेतावनी
भारत भूलता नहीं है, न्याय मिल गया : पहलगाम हमले की बरसी पर सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे: IPL के लिए PSL छोड़ने वाले मुजरबानी पर PCB का अजीबोगरीब बैन
22 साल बाद फिर साथ दिखेगी सलमान और अभिषेक की जोड़ी, राजा शिवाजी में मचाएंगे धमाल
दुर्गा बनेगी दुश्मन का काल: भारत जल्द ही शामिल होगा लेजर हथियारों के ग्लोबल क्लब में
भारत-नेपाल सीमा पर तनाव: 100 रुपये के सामान पर भी टैक्स, भड़के स्थानीय लोग
सिर्फ 3 साल का अनुभव और 9 करोड़ का पैकेज: रिमोट जॉब ने बदली इस लड़की की किस्मत