पहलगाम में मातम की वो तारीख पहलगाम हमले की पहली बरसी (22 अप्रैल) से ठीक एक दिन पहले, देश एक बार फिर उन 26 जिंदगियों को याद कर रहा है, जिन्हें कायर आतंकियों ने छीन लिया था। यह तारीख सिर्फ कैलेंडर का एक पन्ना नहीं, बल्कि उस दर्द का प्रतीक है जिसे भारत कभी भुला नहीं पाएगा।
सेना का स्पष्ट संदेश हमले की बरसी की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना ने सोशल मीडिया के जरिए एक सशक्त संदेश दिया है। सेना ने कहा, जब इंसानियत की सीमाएं लांघी जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। भारत भूलता नहीं है। न्याय मिल गया है। भारत एकजुट है। यह बयान न केवल शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि है, बल्कि दुश्मन के लिए एक स्पष्ट चेतावनी भी है।
जब मिनी स्विट्जरलैंड बना था श्मशान बैसरन की वादियां, जिन्हें दुनिया मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जानती है, उस दिन खौफनाक मंजर में बदल गई थीं। अचानक गूंजी गोलियों की आवाज ने वादियों के सुकून को चीर दिया था। आतंकियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया और अंधाधुंध फायरिंग की।
उजड़ गए कई घर उस हमले में मौत का तांडव ऐसा था कि जिसने देखा, उसकी रूह कांप गई। किसी ने अपनी आंखों के सामने अपने सुहाग को मरते देखा, तो किसी ने अपने बच्चों को खो दिया। इन परिवारों के लिए वह घाव वक्त के साथ भी नहीं भरा।
न्याय और संकल्प आज जब पूरा देश उन पीड़ितों को याद कर रहा है, तो सेना का यह संदेश कि न्याय मिल चुका है , देशवासियों के जख्मों पर मरहम लगाने जैसा है। सुरक्षाबलों का यह संकल्प साबित करता है कि भारत अब खामोश रहने वाला देश नहीं है, बल्कि वह अपनी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार है।
*When boundaries of humanity are crossed, the response is decisive.
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 21, 2026
Justice is Served.
India Stands United.#SindoorAnniversary #JusticeEndures #NationFirst pic.twitter.com/rtgYu9Hg11
PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला कौन? दीपक या विक्रम , नाम के इस खेल में फंसा पेंच
अब फोन में नहीं घुसेगा वायरस और न होगा UPI फ्रॉड, सरकारी डिजिटल कवच से सुरक्षित करें अपना स्मार्टफोन
पीएम मोदी की झालमुड़ी डिप्लोमेसी बनाम ममता का डांस: क्या बदल गया बंगाल का चुनावी नैरेटिव?
तिलक हटाने और चोटी काटने का फरमान? लेंसकार्ट पर पूर्व कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
रसोई गैस की किल्लत की खबरों पर विराम: घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, कमर्शियल सप्लाई भी पटरी पर
सरकारी दफ्तर में बादाम पॉलिटिक्स : फाइल गायब होने से परेशान शख्स ने मैडम की मेज पर बिखराए बादाम
वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का: एयरपोर्ट पर अनुष्का ने किसके छुए पैर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
पीएम मोदी की झालमुड़ी का जादू: 24 घंटे में 10 करोड़ व्यूज और टूटा 22 साल का रिकॉर्ड
आज रात मच सकता है महाविनाश! ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध की दहलीज पर दुनिया
अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कौन सा रूट है आपके लिए सही? जानें दूरी और पूरी डिटेल