बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पूरे 22 साल के लंबे इंतजार के बाद ये दोनों सुपरस्टार एक बार फिर एक ही फिल्म में स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म राजा शिवाजी के डायरेक्टर रितेश देशमुख ने की है।
रितेश देशमुख ने मंच से किया ऐलान हाल ही में बिग बॉस मराठी के सेट पर रितेश देशमुख ने इस खास कोलैबोरेशन का खुलासा किया। मंच पर मौजूद सलमान खान की ओर इशारा करते हुए रितेश ने मराठी में कहा, अपने सलमान भाऊ इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस दौरान अभिषेक बच्चन भी वहीं मौजूद थे। सलमान का नाम सुनते ही अभिषेक ने मुस्कुराते हुए उनके लिए तालियां बजाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जीवा महाला की भूमिका में दिखेंगे सलमान फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे विश्वसनीय और निडर योद्धा जीवा महाला का किरदार निभाने जा रहे हैं। हालांकि, यह फिल्म में एक विशेष कैमियो होगा, लेकिन इतिहास में इस योद्धा के महत्व को देखते हुए सलमान का यह किरदार बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है। वहीं, अभिषेक बच्चन पहले से ही फिल्म में संभाजी शाहजी भोसले के अहम किरदार में नजर आएंगे।
पुराना है रितेश और सलमान का साथ सलमान खान और रितेश देशमुख की जोड़ी काफी समय से सुपरहिट रही है। इससे पहले सलमान ने रितेश की पहली मराठी फिल्म लय भारी में भी एक शानदार कैमियो किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब राजा शिवाजी के जरिए यह जोड़ी एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
दो दशक बाद हो रही है वापसी सलमान खान और अभिषेक बच्चन आखिरी बार साल 2004 में आई फिल्म फिर मिलेंगे में साथ नजर आए थे। इसके अलावा, अभिषेक की फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में भी सलमान ने एक ट्रक ड्राइवर का कैमियो निभाया था। अब 22 साल के लंबे अंतराल के बाद इन दोनों को एक ऐतिहासिक फिल्म में साथ देखना दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।
Riteish Deshmukh announces #SalmanKhan ’s role in Raja Shivaji
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) April 20, 2026
Abhishek Bachchan smiling and clapping pic.twitter.com/RpgMsm9ZLe
तिलक वर्मा की आतिशी सेंचुरी और अश्विनी कुमार का पंजा : मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 99 रनों से रौंदा
एंड्रॉयड यूजर्स सावधान! डिलीट करने के बाद भी फोन में लौट आता है यह खतरनाक मैलवेयर
बेटी ने कहा- पापा आज स्कूल मत भेजो , पिता के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!
लग्जरी गाड़ियों को छोड़ बैलगाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: सेना की दहाड़, इंसाफ मिल गया, भारत चुप नहीं रहता
झालमुड़ी से सोशल मीडिया तक: क्या पीएम मोदी का ग्राउंड कनेक्ट सिर्फ एक चुनावी रणनीति है?
उधमपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत
निमंत्रण नहीं मिला तो बौखलाया नेता, ट्रैक्टर से रौंद दी क्रिकेट मैच की पिच
भारत-नेपाल सीमा पर तनाव: कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से भड़के लोग, इसे बताया अघोषित नाकेबंदी
दुर्गा बनेगी दुश्मन का काल: भारत जल्द ही शामिल होगा लेजर हथियारों के ग्लोबल क्लब में