IPL 2026 में 20 अप्रैल का दिन तिलक वर्मा के नाम रहा। मुंबई इंडियंस के इस युवा स्टार ने न केवल अपना पहला IPL शतक जड़ा, बल्कि डेथ ओवर्स में तूफानी बल्लेबाजी का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
तिलक वर्मा ने मैच के अंतिम 6 ओवरों में 82 रन कूटकर IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्विंटन डि कॉक को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने साल 2022 में KKR के खिलाफ 80 रन बनाए थे।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर को कगिसो रबाडा ने शुरुआती झटके देकर दबाव में डाल दिया था। लेकिन तिलक वर्मा और धीर की साझेदारी ने टीम को संकट से निकाला। 10 ओवर तक मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर महज 75 रन था। धीर के आउट होने के बाद तिलक ने पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली।
पारी के अंतिम चरणों में तिलक वर्मा का रौद्र रूप देखने को मिला। 18वें ओवर में अशोक शर्मा के खिलाफ लगातार 5 बाउंड्री लगाते हुए उन्होंने 26 रन बटोर लिए। प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ भी उन्होंने जमकर धावा बोला, जिससे मैच का मोमेंटम पूरी तरह मुंबई की तरफ झुक गया।
तिलक वर्मा ने अपनी नाबाद 101 रनों की पारी का समापन धमाकेदार अंदाज में किया। आखिरी दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका जड़कर उन्होंने अपने करियर का पहला IPL शतक पूरा किया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी में कुल 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 199/5 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
𝑨𝑩𝑺𝑶𝑳𝑼𝑻𝑬 𝑪𝑨𝑹𝑵𝑨𝑮𝑬💥#TilakVarma turns the game for #MI single handedly🔥#TATAIPL 2026 | #GTvMI | LIVE NOW 👉 https://t.co/EXwHuATWcw pic.twitter.com/embg8vZpLG
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 20, 2026
दीदी का डांस बनाम मोदी की झालमुड़ी: क्या बदल गया बंगाल चुनाव का नैरेटिव?
भारत भूलता नहीं है : पहलगाम हमले की बरसी पर सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
नीतीश के इस्तीफे के 7 दिन बाद भी JDU में सन्नाटा: नेता चुनने में क्यों फंसी है पार्टी?
गेंद को देखो और मारो : टाइम-आउट के दौरान हार्दिक की उस फटकार ने कैसे बदली तिलक वर्मा की किस्मत?
गले में तुलसी की माला और सादगी भरा अंदाज: एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा का लुक देख फिदा हुए फैंस
अब फोन में नहीं घुसेगा वायरस और न होगा UPI फ्रॉड, सरकारी डिजिटल कवच से सुरक्षित करें अपना स्मार्टफोन
भारत-कोरिया के बीच बढ़ेगा कल्चरल कनेक्शन : PM मोदी ने किया फ्रेंडशिप फेस्टिवल का ऐलान
जर्मनी के गुरुद्वारे में खूनी जंग: सत्ता और गोलक के लिए चलीं गोलियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
बंगाल चुनाव: रैली में फिसली सीएम योगी की जुबान, TMC ने पकड़ी गलती तो मचा सियासी बवाल
शादी छोड़ बीच सड़क पर पंक्चर ठीक करने लगा दूल्हा, वीडियो देख लोग बोले- काम ही पूजा है!