आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी की मैदान पर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। काफ इंजरी के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहने के बाद, अब माही के मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने की पुख्ता उम्मीदें जग गई हैं।
धोनी की वापसी पर मुहर चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार शाम एक वीडियो जारी किया, जिसने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। इस वीडियो में धोनी को विकेटकीपिंग का अभ्यास करते हुए देखा गया। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले कुछ हफ्तों से धोनी नेट प्रैक्टिस तो कर रहे थे, लेकिन कीपिंग नहीं कर रहे थे। अब ग्लव्स पहनकर कीपिंग करना इस बात का सबसे बड़ा संकेत है कि वह पूरी तरह फिट हैं और अगले मुकाबले के लिए तैयार हैं।
28 मार्च को आई थी चोट की खबर सीजन की शुरुआत (28 मार्च) के समय चेन्नई ने आधिकारिक बयान में बताया था कि धोनी काफ इंजरी (पिंडली की चोट) से जूझ रहे हैं। टीम ने धोनी के शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर रहने की जानकारी दी थी। हालांकि, रिकवरी में उम्मीद से अधिक समय लगा, जिसके कारण धोनी अब तक खेले गए 6 मैचों का हिस्सा नहीं बन सके थे।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली झलक चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। अगर धोनी इस मैच में उतरते हैं, तो यह मौजूदा सीजन में उनका पहला मुकाबला होगा। सीएसके ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, Rule No. 1: Don t step out when Thala s behind the stumps.
अंक तालिका में संघर्ष करती CSK धोनी की वापसी चेन्नई टीम के लिए बेहद जरूरी है। वर्तमान में सीएसके की स्थिति काफी नाजुक है। टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 2 में जीत मिली है और 4 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 4 पॉइंट्स और -0.780 के नेट रनरेट के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर संघर्ष कर रही है। ऐसे में धोनी का अनुभव और नेतृत्व टीम की नैया पार लगाने के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
Rule No. 1: Don’t step out when Thala’s behind the stumps
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2026
Rule No. 2: Read Rule No. 1 again 😂💪#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/mPYUIb3yuW
त्रिशूर धमाका: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 12 की मौत, मची चीख-पुकार
हार्दिक की कप्तानी, रोहित की मास्टरमाइंड प्लानिंग: मुंबई इंडियंस की जीत के पीछे की असली कहानी
बंगाल का चुनावी स्वाद: माछ-भात के जरिए बीजेपी ने तोड़ा ममता का शाकाहारी नैरेटिव
अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: रोहित को पछाड़ा, ठोका तूफानी शतक
ज्ञानवापी पर संग्राम: कयामत तक मस्जिद ही रहेगी , धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन
कुछ सीमाएं कभी नहीं लांघी जानी चाहिए : पहलगाम हमले की बरसी पर सेना का पाकिस्तान को दो-टूक संदेश
भारत-नेपाल सीमा पर तनाव: कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से भड़के लोग, इसे बताया अघोषित नाकेबंदी
नीतीश कुमार पर राहुल के कंप्रोमाइज वाले बयान से सियासी उबाल, JDU और तेज प्रताप ने किया पलटवार
मछली खाते अनुराग ठाकुर का वायरल वीडियो: विपक्ष के निशाने पर बीजेपी, अखिलेश और आप ने कसा तंज
इतना चिल्लाया कि चक्कर आने लगे ... तिलक वर्मा पर क्यों भड़के थे हार्दिक पांड्या? जीत के बाद कप्तान ने खोला राज