आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मुंबई ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को नया जीवन दिया है। हालांकि स्कोरबोर्ड पर तिलक वर्मा और अश्वनी कुमार का नाम चमका, लेकिन जीत की पटकथा पर्दे के पीछे से हिटमैन रोहित शर्मा ने लिखी।
तिलक और अश्वनी का जलवा पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए। इसमें तिलक वर्मा की 45 गेंदों पर खेली गई 101 रनों की नाबाद तूफानी पारी सबसे बड़ी आकर्षण रही। जवाब में गुजरात की टीम केवल 15.5 ओवर में 100 रनों पर ढेर हो गई। मुंबई के लिए अश्वनी कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
मैदान पर रोहित की सीक्रेट रणनीति भले ही हार्दिक पंड्या कप्तानी संभाल रहे थे, लेकिन मैच के असली स्ट्रेटेजिस्ट रोहित शर्मा ही रहे। चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के बावजूद रोहित ने मैदान पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पारी के ब्रेक के दौरान उन्हें टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव को बारीकियां समझाते हुए देखा गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोहित की यह सक्रियता फैंस का दिल जीत रही है। फैंस का मानना है कि मुंबई का कायापलट करने के पीछे रोहित का अनुभव और उनकी फील्ड प्लेसमेंट वाली सोच है। डगआउट में बैठकर भी रोहित गेम को कंट्रोल करते दिखे, जो उनकी टीम के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
तिलक के लिए हिटमैन का प्यार मैच के दौरान एक भावुक पल तब आया जब तूफानी शतक जड़कर तिलक वर्मा डगआउट लौटे। रोहित शर्मा ने तिलक की पीठ थपथपाकर उनका उत्साह बढ़ाया। रोहित के चेहरे की मुस्कान और तिलक का सम्मानजनक रिएक्शन बयां कर रहा था कि टीम के भीतर लीडर की भूमिका अभी भी कौन निभा रहा है।
प्लेऑफ की डगर अभी भी कठिन मुंबई इंडियंस वर्तमान में पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। 6 मैचों में केवल 2 जीत के साथ टीम के पास 4 अंक हैं। प्लेऑफ में जगह पक्का करने के लिए मुंबई को कम से कम 16 अंकों (कुल 8 जीत) की दरकार है। यानी अब बचे हुए मैचों में से मुंबई को 6-7 जीत और दर्ज करनी होगी, जिसके लिए उन्हें रोहित शर्मा के मास्टरमाइंड की सख्त जरूरत बनी रहेगी।
During the break in the middle of the match, Rohit Sharma came onto the field and gave some tips to Suryakumar Yadav about the ongoing match.🙌
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 21, 2026
bRO is giving his 100% for the team even while being off the field.🫡 pic.twitter.com/y6MU5q8S8T
भारत भूलता नहीं है : पहलगाम हमले की बरसी पर सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
CSK की बढ़ी मुश्किलें: स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर
पहलगाम हमले की पहली बरसी: हद लांघी तो मटियामेट कर देंगे , सेना की सख्त चेतावनी
लेंसकार्ट विवाद: स्टोर में जय श्री राम के नारे, बिंदी-तिलक पर मचा बवाल
21 अप्रैल 2026: बस हादसे से मातम और रिफाइनरी आग से हड़कंप, आज की 10 बड़ी खबरें
भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव: एक साथ दो T20 टीमें उतारेगा भारत, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान!
IPL 2026: चेन्नई और मुंबई का मिशन कमबैक , धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री
बंगाल चुनाव: इकबालपुर में सियासी घमासान, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
90% महिलाएं नेताओं के कमरे में जाकर करती हैं राजनीति : पप्पू यादव के विवादित बयान से बिहार की सियासत गरमाई
हार्दिक पंड्या के कप्तानी में हिट मैन का मास्टरप्लान: जानिए कैसे रोहित शर्मा ने बदल दी मुंबई इंडियंस की तकदीर