नई दिल्ली: 22 अप्रैल, 2025 का वह दिन भारत के जख्मों में आज भी ताजा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए बर्बर हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की जान चली गई थी। इस घटना की पहली बरसी से ठीक एक दिन पहले, भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है।
भारत नहीं भूलता : सेना का कठोर रुख भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक कड़ा संदेश साझा किया। सेना ने लिखा, जब इंसानियत की हदें पार की जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। न्याय मिलता है। भारत एकजुट है। इस संदेश के साथ एक ग्राफिक भी जारी किया गया, जिस पर लिखा था: कुछ सीमाएं कभी पार नहीं की जानी चाहिए। भारत भूलता नहीं है। यह संदेश ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाता है, जिसके तहत भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।
पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट बरसी के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। कश्मीर घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार जमीनी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के नए कवच पिछले साल के हमले के बाद पहलगाम का पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ था और लगभग 50 पर्यटन स्थल बंद करने पड़े थे। हालांकि, अब स्थिति सामान्य हो रही है। सुरक्षा ऑडिट के बाद अब ये स्थल फिर से पर्यटकों से गुलजार हैं। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पहलगाम में एक नई व्यवस्था लागू की गई है।
क्यूआर कोड से होगी पहचान प्रशासन ने पहलगाम में सेवा प्रदाताओं और विक्रेताओं के लिए क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली अनिवार्य कर दी है। अब कोई भी पर्यटक टट्टू वाले या किसी अन्य सेवा प्रदाता का क्यूआर कोड स्कैन कर उसकी आधिकारिक जानकारी और पुलिस वेरिफिकेशन देख सकता है। इस कदम का उद्देश्य पर्यटकों का भरोसा जीतना और सुरक्षा की एक और परत जोड़ना है।
*When boundaries of humanity are crossed, the response is decisive.
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 21, 2026
Justice is Served.
India Stands United.#SindoorAnniversary #JusticeEndures #NationFirst pic.twitter.com/rtgYu9Hg11
क्या ईरान बन गया दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत? अमेरिकी विशेषज्ञ का बड़ा दावा
मिट्टी का घर ढहा तो छलका राजा भैया का दर्द, बोले- मानो एक युग का अंत हो गया
कुछ सीमाएं कभी नहीं लांघी जानी चाहिए : पहलगाम हमले की बरसी पर सेना का पाकिस्तान को दो-टूक संदेश
भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव: एक साथ दो T20 टीमें उतारेगा भारत, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान!
दोहरा शतक जड़कर रिटायर्ड आउट होने वाला अनोखा खिलाड़ी: मुंबई इंडियंस की नई उम्मीद दानिश मालेवार
बुमराह का विकेट सूखा खत्म: 146 गेंदों के इंतजार के बाद झलका योर्कर किंग का असली रूप
PSL बनाम मुजरबानी: जब साइन ही नहीं किया कॉन्ट्रैक्ट, तो बैन कैसा?
भारत-कोरिया का नया आगाज: 50 अरब डॉलर का लक्ष्य और डिजिटल ब्रिज से बदलेगी तस्वीर
क्रिकेट पिच पर चला सत्ता का रौब : नेताजी ने ट्रैक्टर से रौंदा खेल का मैदान, VIDEO वायरल
कौन है उमर फारूक जहूर? जिसकी तस्वीर ने पाकिस्तान को दुनिया भर में किया शर्मिंदा