प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई टिप्पणी ने देशभर की राजनीति में भूचाल ला दिया है। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान खड़गे ने पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे कांग्रेस के पतन का कारण बताते हुए कड़ा हमला बोला है।
कांग्रेस की महिला नेता राधिका खेड़ा ने अपने ही पार्टी अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, मर्यादा मर चुकी है, अब सिर्फ नफरत का नंगा नाच है। खड़गे जी का आदरणीय PM मोदी जी को आतंकवादी बोलना कांग्रेस की राजनीतिक कब्र पर आखिरी कील है। उन्होंने आगे कहा कि हार के खौफ से बौखलाई कांग्रेस अब इतिहास के कूड़ेदान में जाने के लायक है।
भाजपा ने इस बयान को आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन बताया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह और नेता ओम पाठक के साथ मिलकर दाखिल की गई शिकायत में कहा गया है कि यह बयान न केवल अपमानजनक है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला है।
भाजपा ने खड़गे के इस बयान को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत आपराधिक कृत्य बताया है। पार्टी ने मानहानि और झूठ फैलाने की धाराओं का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से मांग की है कि खड़गे को सार्वजनिक माफी मांगने का निर्देश दिया जाए और सोशल मीडिया से इस विवादित वीडियो को हटाया जाए। भाजपा के अनुसार, यह बयान चुनावी माहौल को खराब करने का एक प्रयास है।
विवाद गहराता देख मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहने से नहीं था। खड़गे ने कहा, वह (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मेरा मतलब था कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं, ED, CBI का इस्तेमाल कर विरोधियों को आतंकित करते हैं।
हालांकि, विपक्षी खेमे और भाजपा के आक्रामक रुख को देखते हुए, यह राजनीतिक विवाद थमने के बजाय और तूल पकड़ता नजर आ रहा है। चुनाव के माहौल में आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल अब कांग्रेस के लिए गले की फांस बनता दिख रहा है।
मर्यादा मर चुकी है, अब सिर्फ नफरत का नंगा नाच है
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) April 21, 2026
खड़गे जी का आदरणीय PM श्री नरेंद्र मोदी जी को ‘आतंकवादी’ बोलना कांग्रेस की राजनीतिक कब्र पर आखिरी कील है
हार के खौफ से बौखलाई हुई,
आतंकियों को बिरयानी खिलाने वाली ‘कांग्रेस’
की असली जगह सिर्फ इतिहास का कूड़ेदान है pic.twitter.com/NI3goentCB
लेंसकार्ट स्टोर में तिलक का बवाल: बीजेपी नेता ने दी चेतावनी, कंपनी ने दी सफाई
भारत भूलता नहीं है, न्याय मिल गया : पहलगाम हमले की बरसी पर सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
MI की आंधी में उड़ी गुजरात: तिलक वर्मा के शतक से मुंबई इंडियंस की 99 रनों से बड़ी जीत
अमेरिका-ईरान तनाव: क्या 14 दिन का सीजफायर टाल पाएगा महायुद्ध? पाकिस्तान की आखिरी कोशिश
जर्मनी के गुरुद्वारे में खूनी संघर्ष: चुनाव की रंजिश में चले चाकू और पिस्तौल, 11 घायल
9 से 5 की नौकरी की जरूरत नहीं! 3 साल के अनुभव पर मिला 9 करोड़ का पैकेज
पश्चिम बंगाल में असहज महसूस करती हैं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर, ममता सरकार पर साधा निशाना
IPL में खिलाड़ी लोन का अनोखा नियम: क्या CSK की मुश्किल आसान करेंगे अश्विन के सुझाव?
क्या पीएम मोदी को आतंकवादी कहकर फंस गए खरगे? सफाई के बाद भी सियासी गलियारों में मचा बवाल
IPL के नए सुपरस्टार नितीश रेड्डी ने खरीदी लक्जरी ‘रेंज रोवर’, देखिए क्या है इस धाकड़ कार की खासियत