आज के दौर में जहां बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी पाने के लिए युवा दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, वहीं एक वायरल पोस्ट ने सबको चौंका दिया है। सताक्षी नाम की एक प्रोफेशनल ने दावा किया है कि उन्हें 9 करोड़ रुपये (1 मिलियन डॉलर) का सालाना पैकेज मिला है।
चौंकाने वाली बात यह है कि उनके पास केवल 3 साल का अनुभव है और वह किसी ऑफिस में नहीं, बल्कि घर से (रिमोट) काम कर रही हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
डिग्री से ज्यादा स्किल पर भरोसा सताक्षी ने साफ किया है कि उनकी यह कमाई किसी बड़ी डिग्री या पारंपरिक कॉर्पोरेट ढांचे का नतीजा नहीं है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ रिमोट काम का विकल्प चुना, जहां स्किल्स और प्रतिभा को डिग्री से कहीं ज्यादा अहमियत दी जाती है।
उनका मानना है कि आज की ग्लोबल वर्क कल्चर में लोकेशन कोई बाधा नहीं है। यदि आपके पास सही हुनर है, तो दुनिया भर में ऐसे ढेरों अवसर मौजूद हैं जो भारत की बड़ी कंपनियों से कहीं अधिक भुगतान करने को तैयार हैं।
क्या सच में मिला इतना बड़ा ऑफर? सताक्षी ने अपनी पोस्ट के साथ ऑफर लेटर की एक झलक भी साझा की है। कंपनी ने उनके ग्रोथ माइंडसेट और विजन की तारीफ करते हुए उन्हें एक महत्वपूर्ण पार्टनर बताया है। हालांकि, उन्होंने कंपनी का नाम गुप्त रखा है।
इस दावे के बाद इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। कुछ लोग इसे रिमोट वर्क के दौर की सच्चाई मानकर प्रेरित महसूस कर रहे हैं, तो कुछ इसे महज एक दिखावा या झूठ बता रहे हैं।
आलोचकों को सताक्षी का करारा जवाब अपनी सैलरी पर उठ रहे सवालों के बीच सताक्षी ने एक तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि लोग उन्हें गलत साबित करने में अपनी ऊर्जा और समय बर्बाद कर रहे हैं।
उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे दूसरों की सफलता पर सवाल उठाने के बजाय, खुद के लिए नए और बेहतर अवसरों की तलाश करें। यह वायरल पोस्ट इस बात का संकेत है कि काम करने के तौर-तरीके अब पूरी तरह बदल चुके हैं।
First in my bloodline to get 1 million USD offer. Feeling blessed 🥳🍾 pic.twitter.com/GKClN74Rr3
— Satakshi (@satakshi_ai) March 22, 2026
अंडरवाटर फोटोशूट के दौरान अचानक पीछे आई खतरनाक व्हेल शार्क, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
हार्दिक की फटकार ने जगाया तिलक का जोश: 22 गेंद में 19 रन... फिर 23 गेंद में मचाई तबाही!
कोरबा वीआईपी रेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी , मंत्री के पहुंचते ही मचा हड़कंप
महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी राहत: अब जमीन बंटवारे पर नहीं लगेगा कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क
पुलिस से पंगा लेना पड़ा भारी: बदतमीजी करने वाले किन्नर की रेलवे स्टेशन पर हुई जमकर धुनाई
बक्सर के स्कूल में गर्मी का तांडव: एक साथ 10 बच्चे हुए बेहोश, मचा हड़कंप
लेंसकार्ट स्टोर में BJP नेत्री का हंगामा, तिलक और हिजाब पर तीखी बहस का वीडियो वायरल
पीएम मोदी ने सड़क किनारे चखा झालमुड़ी का स्वाद, जानें क्या है बंगाल के इस मशहूर स्ट्रीट फूड की खासियत
आज रात मच सकता है महाविनाश! ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध की दहलीज पर दुनिया
22 गेंदों पर 19 रन... फिर मचाया कोहराम: तिलक वर्मा की आतिशी पारी से दहला गुजरात, जड़ा करियर का पहला शतक