हुगली: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर का एक बयान सुर्खियों में है। सोमवार, 20 अप्रैल को हुगली के दौरे पर पहुंचीं मैथिली ठाकुर ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
बंगाल आने में डर लगता था मीडिया के साथ बातचीत में मैथिली ठाकुर ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बंगाल आने में उन्हें शुरुआत में असहज महसूस हो रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में विपक्ष के कार्यकर्ता पत्थरबाजी, वसूली और दलाली जैसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं, जिससे सुरक्षा का डर बना रहता है।
हालांकि, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर भरोसा जताते हुए कहा, अभी जब मैं अपने कार्यकर्ताओं के बीच खड़ी हूं, तो मुझे डर नहीं लगता। मुझे पता है कि मेरे भाई मेरे साथ हैं, इसलिए मैं सोने के गहने पहनकर भी सुरक्षित घूम सकती हूं।
ममता बनर्जी पर पलटवार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने यूपी और बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे, मैथिली ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, दीदी के बोलने से कुछ नहीं होता। मैं बिहार की बेटी हूं और हम वहां बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। बिहार में अपराध होने पर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी होती है।
2026 में बंगाल में होगा परिवर्तन विधायक ने विश्वास जताया कि आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, इस बार बंगाल जागेगा और निश्चित रूप से परिवर्तन होगा।
एजेंसियों की कार्रवाई पर सफाई विपक्ष द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को मैथिली ठाकुर ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा, मैंने खुद देखा कि ममता दीदी की गाड़ी मेरे बगल से आराम से गुजर रही थी। कहीं कोई किसी को परेशान नहीं कर रहा है। विपक्ष का काम सिर्फ आरोप लगाना है, जबकि हमारा काम जनता की सेवा करना है।
#WATCH हुगली, पश्चिम बंगाल: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर कहा, दीदी कुछ भी बोल सकती हैं। विपक्ष का काम है कुछ भी बोलने का और हमारा काम है जनता की सेवा करने का... मैं बिहार की बेटी हूं और हम बहुत सुरक्षित हैं... मुझे बंगाल आने में… pic.twitter.com/hKsYRy5qwy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2026
धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं: ईरान का सख्त रुख, युद्ध के मैदान में नए दांव की चेतावनी
9 से 5 की नौकरी की जरूरत नहीं! 3 साल के अनुभव पर मिला 9 करोड़ का पैकेज
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार वापसी, एक जीत से बदली पॉइंट्स टेबल की तस्वीर
जमशेदपुर डीसी की बेटी की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का: प्रेमानंद महाराज के चरणों में झुकाया सिर
WWE Raw: रोमन रेंस को मिली पहली बड़ी चेतावनी, ब्रॉक लैसनर को दी गई भावुक विदाई
तिलक वर्मा का IPL 2026 में धमाका! 45 गेंदों में जड़ा पहला शतक, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी
# PM मोदी का झालमुड़ी ब्रेक और ममता का पलटवार: बंगाल चुनाव में ड्रामा बनाम जुड़ाव की जंग
योगी आदित्यनाथ का GK फेल: नेताजी का नारा विवेकानंद को बताने पर मचा सियासी घमासान
सम्राट चौधरी को तेज प्रताप की नसीहत: सिर्फ पोस्टर पर नहीं, धरातल पर दिखनी चाहिए नौकरी