महिला आरक्षण पर सदन में घमासान लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम 2023 और परिसीमन पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। बिल पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने इसे राजनीतिक चालाकी करार दिया।
अमित शाह पर प्रियंका का तीखा तंज प्रियंका गांधी ने बिल के ड्राफ्ट में जनगणना के प्रावधानों को लेकर सरकार को घेरा। अमित शाह की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, अगर आज चाणक्य जिंदा होते, तो वे भी आपकी राजनीतिक कुटिलता को देखकर चौंक जाते। इस टिप्पणी के बाद अमित शाह मुस्कुरा दिए, जिसे देखकर प्रियंका ने भी ठहाका लगाया और कहा, गृह मंत्री जी हंस रहे हैं, आपने पूरी तैयारी कर रखी है।
जनगणना और आरक्षण पर सवाल प्रियंका ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि पुरानी जनगणना को आधार क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नई जनगणना से इसलिए डर रही है क्योंकि इससे पिछड़े वर्गों के वास्तविक आंकड़े सामने आ जाएंगे और सरकार को उनके अनुपात में आरक्षण देना पड़ेगा। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस अब इस बिल का समर्थन नहीं करेगी।
परिसीमन पर अमित शाह का स्पष्टीकरण विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि परिसीमन से दक्षिण के राज्यों को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सीटों को कम करने को लेकर महज भ्रम फैलाया जा रहा है।
शाह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि परिसीमन के बाद कर्नाटक की सीटें 28 से बढ़कर 42 और तमिलनाडु की 39 से बढ़कर 59 हो जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि पूरे दक्षिण भारत की लोकसभा सीटें 139 से बढ़कर 195 तक पहुंच जाएंगी।
अगर आज चाणक्य जिंदा होते, तो आपकी राजनीतिक कुटिलता पर वे भी चौंक जाते।
— Congress (@INCIndia) April 16, 2026
: लोकसभा में कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी pic.twitter.com/yCKnFIcfKK
हॉर्मुज में आमने-सामने भारत और पाकिस्तान: क्या है समुद्र में हलचल का असली कारण?
66 की उम्र में थामी डिलीवरी बैग; रिटायरमेंट के बाद दुनिया घूमने निकले दिनेश भाई
विलेन से हीरो बने डेविड मिलर: आखिरी ओवर में बरपाया कहर, आरसीबी के हाथ से छिन गई बाजी
फोन बंद करो, आराम करो और Bibi को ब्लॉक कर दो... ईरान ने ट्रंप के दावों का उड़ाया मजाक
तमिलनाडु चुनाव 2026: स्टालिन का चेन्नई सुपर-6 दांव, वैश्विक शहर बनाने का मेगा ब्लूप्रिंट
ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम : बुधवार तक समझौता नहीं, तो फिर होगी बमबारी
होर्मुज संकट के बीच संकटमोचक बना भारत का विझिंजम पोर्ट, ग्लोबल शिपिंग का नया केंद्र
अलविदा बलबीर पुंज: पत्रकारिता से सियासत तक का सफर, भाजपा के बौद्धिक स्तंभ ने ली अंतिम सांस
ईरान की दो टूक: ज़रा सी भी गलती की तो होगा जोरदार प्रहार , सीजफायर बातचीत के बीच अमेरिका को चेतावनी
DA Hike 2026: कर्मचारियों को 2% की राहत, लेकिन बेसिक में मर्जर की मांग ने पकड़ा जोर