आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर जीत का परचम लहराया। इस रोमांचक मैच में डेविड मिलर ने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक फिनिशर माना जाता है।
आरसीबी की लचर शुरुआत और संघर्ष टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली (19) और फिल साल्ट (63) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। साल्ट के आउट होने के बाद देवदत्त पड्डिकल (18), टिम डेविड (26) और जितेश शर्मा (14) ने टीम को संभालना चाहा, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर आरसीबी को 175 रन पर रोक दिया। दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट चटकाए।
मुश्किल में फंसी दिल्ली, अक्षर पटेल की जुझारू पारी 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पथुम निसांका, करुण नायर और समीर रिजवी को शुरुआती 3 ओवरों में ही पवेलियन भेज दिया। 18 रन पर 3 विकेट खोने के बाद केएल राहुल (57) और ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल (26) ने चोटिल होने के बावजूद टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया, लेकिन अंत में उन्हें रिटायर्ड हर्ड होना पड़ा।
डेविड मिलर का क्लर फिनिश मैच का फैसला आखिरी ओवर में होना था, जहां दिल्ली को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर मौजूद डेविड मिलर ने दबाव को पूरी तरह दरकिनार कर दिया। रोमारियो शेफर्ड के ओवर में मिलर ने तीसरी और चौथी गेंद पर ताबड़तोड़ छक्के जड़कर स्टेडियम में सन्नाटा खींच दिया। अंत में एक शानदार चौके के साथ उन्होंने मैच दिल्ली की झोली में डाल दिया।
अजेय साझेदारी ने पलटा पासा डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हुई 24 गेंदों में 45 रनों की अटूट साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। स्टब्स 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मिलर ने मात्र 10 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 22 रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अब पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि आरसीबी दूसरे पायदान पर मौजूद है।
Vintage Miller 🥵⚡pic.twitter.com/OR1ZWyewL7
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 18, 2026
PSL में शर्मनाक हरकत: शून्य पर आउट होकर आपा खो बैठे शाहीन अफरीदी, तोड़ डाला अपना बल्ला
Mac यूजर्स के लिए Google का बड़ा सरप्राइज! अब डेस्कटॉप पर चलेगा Gemini, AI ने खुद लिखी अपनी कोडिंग
धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड? महावतार परशुराम ने दी दस्तक, रिलीज डेट का हुआ ऐलान
PSL 2026: क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने नियमों का उड़ाया मजाक, बाहर हो चुके खिलाड़ी को भी खिलाया मैच
अभिषेक शर्मा का तूफान: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
शराब नहीं मिली तो दरिंदगी: नागपुर के बार में मैनेजर पर फोड़ीं 18 बोतलें, खून से लथपथ हुआ स्टाफ
होर्मुज में तनाव के बीच भारतीय जहाजों के लिए सुरक्षा कवच, सरकार ने मंजूर किया 12,980 करोड़ का वॉर रिस्क फंड
भारत में जिंदगी की जंग लड़ रहे अफगानी स्टार शापूर जादरान, तस्वीरें देख फैंस की आंखें हुईं नम
सफाई में दादाजी का हाथ बंटा रहे हैं ये नन्हे ऊदबिलाव, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
मौत के तारों पर तांडव : हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर भिड़े युवक, पुलिस देखती रही तमाशा