नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में जारी तनाव और नाजुक सीजफायर वार्ता के बीच ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिब़फ ने अमेरिका और इजराइल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि तेहरान किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हम पूरी तरह तैयार हैं गालिब़फ ने जोर देकर कहा कि ईरान ने संभावित खतरों से निपटने के लिए अपनी सैन्य तैयारी और रणनीतिक स्थिति को पहले से कहीं अधिक मजबूत किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, हम पूरी तरह तैयार हैं। यदि वे (अमेरिका-इजराइल) जरा सी भी गलती करते हैं, तो हम बहुत जोरदार जवाब देंगे।
सैन्य शक्ति पर स्वीकारोक्ति ईरानी स्पीकर ने यथार्थवादी रुख अपनाते हुए माना कि अमेरिका के पास सैन्य संसाधन, पैसा और वैश्विक अनुभव कहीं अधिक है। उन्होंने कहा, हम सैन्य तौर पर अमेरिका से मजबूत नहीं हैं। उनके पास बेहतर उपकरण हैं, लेकिन हमारी रणनीतिक योजना दुश्मन के इन फायदों को बेअसर करने में सक्षम है।
इजराइल को बताया अमेरिका का एजेंट गालिब़फ ने इजराइल को अमेरिका का नौकर और एजेंट करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वॉशिंगटन के फैसलों पर इजराइल का बहुत अधिक प्रभाव है, जो अमेरिका के खुद के अमेरिका फर्स्ट सिद्धांत के विपरीत है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अक्सर इजराइल से मिली गलत जानकारी के आधार पर रणनीतिक फैसले लेता है, जिससे उन्हें लगातार नाकामी हाथ लग रही है।
आर्थिक अस्थिरता के आरोप ईरान के स्पीकर ने अपने दुश्मनों पर देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दुश्मन सरकार बदलकर ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा करना चाहते थे और देश को वेनेजुएला जैसा बनाने की कोशिश में थे, लेकिन वे अपने मंसूबों में पूरी तरह नाकाम रहे।
युद्ध के मैदान में बदली बदली ईरान की क्षमता गालिब़फ का मानना है कि ईरान की मौजूदा सामरिक क्षमताएं पिछली लड़ाइयों की तुलना में कहीं अधिक विकसित हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने एसिमेट्रिक वारफेयर (असममित युद्ध) का उपयोग करके दुश्मन को पीछे धकेला है, जो साबित करता है कि संसाधनों की कमी के बावजूद सही रणनीतिक डिजाइन से युद्ध जीता जा सकता है।
Iran’s Ghalibaf:
— Clash Report (@clashreport) April 18, 2026
We are fully prepared—if they make even the slightest mistake, we will respond with force. pic.twitter.com/KNFGYWnCwB
मैदान पर बुमराह का असहज अवतार: वायरल वीडियो ने फैंस को हिलाया, क्या टीम में सब ठीक है?
रेजर : रवि बाबू का खूंखार अवतार, पिता को समर्पित है यह क्राइम-थ्रिलर
महाराष्ट्र में अपराधियों की खैर नहीं: CM फडणवीस ने नासिक धर्मांतरण और ड्रग्स केस पर बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
रिश्वतखोरी में फंसी SDM काजल मीणा सस्पेंड, ACB की कार्रवाई के बाद सरकार का कड़ा एक्शन
धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड? महावतार परशुराम ने दी दस्तक, रिलीज डेट का हुआ ऐलान
CAIT समिट में गूंजी हुंकार: महिला आरक्षण विरोधी नेताओं को अब बेटियों के तीखे सवालों का करना होगा सामना
आरोपी का बर्थडे मनाना पड़ा भारी: अमरावती सेक्स स्कैंडल में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
भारत-रूस का बड़ा रक्षा समझौता: एक-दूसरे की धरती पर तैनात होंगे 3,000 सैनिक और जंगी बेड़े
पाकिस्तान का बड़ा दांव: बांग्लादेश सीरीज के लिए नई टीम और नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान
अंतरिक्ष से चमका भारत: NASA की तस्वीरों में दुनिया का सबसे रोशन हिस्सा बना यूपी-बिहार