नई दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन को लेकर संसद में सियासी पारा गरमा गया है। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे परिसीमन को लेकर केवल बहानेबाजी कर रहे हैं। कंगना ने साफ कहा कि देश सब देख रहा है और विपक्ष की मंशा तथा बेटियों के प्रति उनकी सोच अब सबके सामने आ गई है।
तेजस्वी सूर्या का पलटवार भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। सूर्या ने दावा किया कि परिसीमन के बाद दक्षिणी राज्यों को इसका लाभ मिलेगा और वहां सीटों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ था, तब सभी दल जनगणना और परिसीमन के बाद इसे लागू करने पर सहमत थे।
विपक्ष का यू-टर्न भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर अपने ही स्टैंड से पलटने (यूटर्न लेने) का आरोप लगाया है। एनडीए नेताओं का कहना है कि महिलाओं को उनके हक के लिए दशकों का इंतजार करना पड़ा है, जबकि विपक्षी दल अब संशोधनों का विरोध करके इसे अटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
लोकतंत्र के लिए खतरा या सुधार? विपक्ष का तर्क है कि सरकार की यह कार्यप्रणाली देश के संघीय और लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 पेश किए गए हैं। इन विधेयकों का मुख्य उद्देश्य 2029 के आम चुनाव से पहले महिला आरक्षण को पूरी तरह से लागू करना है।
लोकसभा में सीटों का गणित प्रस्तावित बदलावों के तहत, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होने के बाद लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़कर 850 तक हो सकती है। फिलहाल लोकसभा में एनडीए के पास 292 सदस्य हैं, जबकि विपक्ष के पास 233 सांसद हैं। संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में उपस्थित सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी, जिससे संसद में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
#WATCH | Delhi: On opposition s protest against delimitation, BJP MP Kangana Ranaut says, They are making excuses regarding delimitation. That, too, has been completely refuted. The country is watching what their intentions are, and their perception towards daughters is coming… pic.twitter.com/3AC9B6W98h
— ANI (@ANI) April 16, 2026
खजुराहो: बंदर को भगाने के लिए उठाया लोहे का पाइप, हाईटेंशन लाइन ने ली युवक की जान
दिल्ली की सड़कों पर डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री: ऑटो पर पोस्टर देख भड़के लोग, जानें क्या है पूरा विवाद
वायरल वीडियो: ईंटें उठाने का ऐसा देसी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे- कमाल है!
शहबाज महज चेहरा, पाकिस्तान की असली कमान जनरल मुनीर के हाथ में: पूर्व मंत्री फवाद चौधरी का बड़ा खुलासा
‘धुरंधर 2’ से पहले फराह खान ने दिखाई थी ऐसी ‘पीक डिटेलिंग’, जिसे देख फैंस भी हुए दंग
आरक्षण के नाम पर ओबीसी का हक चोरी नहीं करने देंगे : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
कैसा हराया वायरल गर्ल सहर शेख पर पद गंवाने का संकट, फर्जी जाति प्रमाणपत्र का लगा आरोप
वेदांता पावर प्लांट हादसा: प्रबंधन पर शिकंजा, 8-10 लोगों पर FIR दर्ज; मृतकों की संख्या 20 पहुंची
ऋषभ पंत को लगी गंभीर चोट, दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर निकले
बीजेपी की जीत निश्चित : जयराम रमेश की फिसली जुबान, वायरल वीडियो पर मचा सियासी घमासान