महाराष्ट्र के ठाणे (मुंब्रा) में एआईएमआईएम (AIMIM) की पार्षद सहर शेख मुश्किलों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर अपने कैसा हराया डायलॉग से मशहूर हुई सहर शेख पर फर्जी ओबीसी जाति प्रमाणपत्र के जरिए चुनाव लड़ने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले ने अब कानूनी तूल पकड़ लिया है।
क्या है पूरा मामला? मुंब्रा के प्रभाग क्रमांक 30 से पार्षद सहर शेख पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव में अपनी जीत सुरक्षित करने के लिए गलत तरीके से ओबीसी जाति प्रमाणपत्र बनवाया। सिद्दीकी फरहा शबाब अहमद ने इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू की। आरोप है कि प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए मुंबई शहर जिला अधिकारी कार्यालय को गुमराह किया गया।
सरकारी जांच में क्या खुला राज? ठाणे तहसीलदार कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली विसंगतियां सामने आई हैं:
अब आगे क्या कार्रवाई होगी? मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच रिपोर्ट में कड़े कदम उठाने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में सहर शेख का ओबीसी प्रमाणपत्र तत्काल प्रभाव से रद्द करने की बात कही गई है। साथ ही, गलत जानकारी देने के लिए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और मामले को उच्च जांच एजेंसियों को सौंपने की अनुशंसित की गई है।
राजनीतिक भूचाल और खतरे में कुर्सी स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के जावेद सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सहर शेख पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जो व्यक्ति नियमों को ताक पर रखकर चुनाव जीते, उसे पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।
अगर आरोप साबित होते हैं, तो सहर शेख को अपनी पार्षद की कुर्सी गंवानी पड़ सकती है। यह उनके राजनीतिक करियर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल, अंतिम प्रशासनिक निर्णय का इंतजार है, लेकिन इस विवाद ने ठाणे की राजनीति में हलचल मचा दी है।
*“हम सिर्फ अल्लाह के मोहताज हैं, किसी के बाप के मोहताज नहीं!”
— Priti Gandhi (@MrsGandhi) January 21, 2026
AIMIM’s youngest councillor, 22yr old Sahar Sheikh from Mumbra openly says, “In 5yrs, we will paint the entire area green.”
For years, notorious NCP leader, MLA Jitendra Awhad nurtured this minority dominated region… pic.twitter.com/Onq4GJnX9i
हार के बावजूद नहीं डिगा अजिंक्य रहाणे का आत्मविश्वास, बोले- टीम में जल्द होंगे बड़े बदलाव
आरसीबी का जलवा: लखनऊ को धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल की बादशाह बनी बेंगलुरु
होमुर्ज जलमार्ग पर अमेरिका का कड़ा पहरा: 10 ईरानी जहाज वापस खदेड़े, ट्रंप बोले- हमेशा के लिए खुलेगा रास्ता
हार के बाद संजीव गोयनका का फैन बॉय अवतार: विराट कोहली के साथ वायरल हुई मुलाकात की सच्चाई
महिला आरक्षण पर संसद में घमासान: अमित शाह ने दो टूक कहा- धर्म के आधार पर आरक्षण संभव नहीं
MP Board Result 2026: बस कुछ ही देर में जारी होगा 10वीं-12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक
ईरान की घेराबंदी: 10 हजार अमेरिकी सैनिकों ने थामी होर्मुज की कमान, 24 घंटे ठप रहा समुद्री व्यापार
वायरल वीडियो: चलती ट्रेन में चढ़े बाबा, स्टेशन पर अकेली छूट गईं दादी; लोग बोले- सिमरन को तो ले जाते!
दिल्ली की सड़कों पर दिखे अमेरिकी ऑटो: दूतावास ने क्यों शुरू किया यह अनोखा अभियान?
AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का शिकंजा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छापेमारी से हड़कंप