खजुराहो, मध्य प्रदेश: पर्यटन नगरी खजुराहो से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। रिसॉर्ट में काम करने वाले एक युवक की बंदरों को भगाने की कोशिश जानलेवा साबित हुई। एक छोटी सी चूक और लोहे के पाइप के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
क्या है मामला? यह दर्दनाक हादसा खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित द खजुराहो हेरिटेज रिसॉर्ट में मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुआ। मृतक की पहचान प्रदीप रायकवार (उर्फ रिंकू) के रूप में हुई है। प्रदीप ने महज पांच दिन पहले ही इस रिसॉर्ट में बतौर कर्मचारी ज्वाइन किया था।
सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि प्रदीप गार्डन में बंदरों को डराने के लिए हाथ में एक लंबी लोहे की रॉड लिए हुए है। वह रॉड को जमीन पर पटककर आवाज पैदा कर रहा है ताकि बंदर वहां से चले जाएं। बंदरों के भागने के बाद, जैसे ही उसने रॉड को ऊपर की तरफ सीधा खड़ा किया, वह ऊपर से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई।
पलक झपकते ही हुई मौत संपर्क होते ही एक जोरदार धमाका हुआ और प्रदीप के शरीर में करंट दौड़ गया। देखते ही देखते वह आग का गोला बन गया और जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास मौजूद महिला कर्मचारी धमाके की आवाज सुनकर बाहर आईं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दृश्य इतना भयावह था कि महिला उसे देखकर चीख पड़ी और मदद के लिए चिल्लाने लगी।
पुलिस कर रही जांच सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रिसॉर्ट की छत के पास से इतनी खतरनाक हाईटेंशन लाइन कैसे गुजर रही थी। क्या यह होटल प्रबंधन की सुरक्षा में कोताही है या बिजली विभाग की लापरवाही? पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
📍Chhatarpur, Madhya Pradesh: A hotel room boy, Pradeep Raikwar alias Ranu, came in contact with a 33 kV power line while trying to scare away a monkey with an iron pipe in the hotel premises, lost his life.pic.twitter.com/JR6Pc6QveP
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) April 15, 2026
PSL में कॉमेडी ऑफ एरर्स : फील्डर की बेवकूफी देख पकड़ लेंगे सिर, वायरल हुआ वीडियो
मौसम का दोहरा मिजाज : कहीं झुलसाती गर्मी का सितम, तो कहीं भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
आग उगलती गेंद: कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन के बिखेरे स्टंप, सोशल मीडिया पर मची सनसनी
बिहार में सम्राट युग का आगाज: आज शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
जब विद्युत जामवाल ने अक्षय कुमार को कहा बंदर और सांप , फिर बताया असली ऑक्टोपस
तेहरान में गले मिलने के क्या हैं मायने? क्या पाकिस्तान बन रहा है ईरान-अमेरिका के बीच का शांति दूत ?
महिला आरक्षण बिल: संसद के विशेष सत्र में संग्राम के आसार, विपक्ष ने खोला मोर्चा
Realme Buds T500 Pro लॉन्च: 56 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स के साथ मचाएंगे धूम
वनप्लस ला रहा है अपना अब तक का सबसे दमदार टैबलेट, Exceptional Power के साथ होगा धमाका
शहबाज महज चेहरा, पाकिस्तान की असली कमान जनरल मुनीर के हाथ में: पूर्व मंत्री फवाद चौधरी का बड़ा खुलासा