पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बाबर आजम की शानदार बल्लेबाजी और पेशावर जल्मी की जीत के बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। मैच के दौरान हुई गलती इतनी अजीब थी कि लोग अब लीग के स्टैंडर्ड पर सवाल उठा रहे हैं।
क्या हुआ मैदान पर? क्वेटा ग्लेडिएटर्स की बल्लेबाजी के दौरान अबरार अहमद और उस्मान तारिक क्रीज पर थे। पेशावर जल्मी के गेंदबाज अली रजा की नो-बॉल पर फ्री हिट मिला। अबरार ने गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन चुराने की कोशिश की, जबकि उस्मान तारिक तेजी से दौड़े।
अबरार ने बीच रास्ते में ही उस्मान को वापस भेज दिया। इस बीच फील्डर के पास रन-आउट करने का सुनहरा मौका था, लेकिन उसने थ्रो करने के बजाय खुद गेंद लेकर स्टंप की तरफ दौड़ना बेहतर समझा। जब तक वह स्टंप तक पहुंचता, बल्लेबाज क्रीज में पहुंच चुका था। इसके बाद उसने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर बेहद खराब और दिशाहीन थ्रो किया, जिससे एक आसान रन-आउट का मौका हाथ से निकल गया।
सोशल मीडिया पर फैंस की खिंचाई इस घटना का वीडियो वायरल होते ही फैंस ने PSL का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर ने इसे कॉमेडी ऑफ एरर्स करार दिया। वहीं, कुछ लोग फील्डर को सस्ता जोंटी रोड्स कहकर तंज कस रहे हैं। कई फैंस इस घटना को लीग की घटिया क्वालिटी का नमूना बता रहे हैं।
बाबर का बल्ला फिर चला भले ही फील्डिंग में हंसी-मजाक हुआ हो, लेकिन मैच पूरी तरह पेशावर जल्मी के नाम रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने 20 ओवर में 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर आजम ने 51 गेंदों में नाबाद 71 रनों की लाजवाब पारी खेली और टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी।
बाबर के साथ एरोन हार्डी, मोहम्मद हैरिस और कुसाल मेंडिस ने भी उपयोगी योगदान दिया। लेकिन जीत से ज्यादा चर्चा अब उस फील्डिंग की हो रही है, जिसने खेल के स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Comedy of errors in #PSL pic.twitter.com/xWnrySjlMK
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) April 15, 2026
अस्पताल में भावुक हुए चिराग पासवान: बीमार चाचा पशुपति पारस को गले लगाकर जाना हाल
जेडी वेंस और पोप लियो XIV: शांति पर सहमति, लेकिन युद्ध पर तल्ख मतभेद
नारी शक्ति वंदन: संसद का विशेष सत्र और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी का नया अध्याय
PSL बना क्रिकेट का सर्कस : रन आउट के इस अजीबोगरीब वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
पूरी लड़ाई हम लड़े, अब सम्राट का दौर : बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर भावुक हुए शकुनी चौधरी
महिला आरक्षण पर संसद में घमासान: अमित शाह ने दो टूक कहा- धर्म के आधार पर आरक्षण संभव नहीं
रो मत, मम्मी आ रही हैं : खाकी की गोद में सिमटी मासूम की दुनिया, हादसे ने छीना पूरा परिवार
WWE Raw: रेसलमेनिया 42 से पहले रिंग में मचा कोहराम , ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने भरी हुंकार
IPL 2026: चौकों की बरसात! लिस्ट में विराट कोहली का दबदबा, 21 साल के युवा खिलाड़ी ने मचाया धमाल
वायरल वीडियो: चलती ट्रेन में चढ़े बाबा, स्टेशन पर अकेली छूट गईं दादी; लोग बोले- सिमरन को तो ले जाते!