पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस इन दिनों पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
दिल्ली से सीधे अस्पताल पहुंचे चिराग जैसे ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अपने चाचा की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, वे दिल्ली से तुरंत पटना पहुंचे। बिना समय गंवाए वे सीधे अस्पताल गए और अपने चाचा का हाल-चाल जाना। इस दौरान अस्पताल के भीतर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चिराग अपने चाचा के पास बैठे उनसे बातचीत करते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, मेरे अभिभावक, चाचा श्री पशुपति कुमार पारस जी अस्वस्थ हैं। मैंने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और समुचित उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
वो मेरे पिता समान हैं अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग भावुक नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन पशुपति पारस उनके लिए पिता के समान हैं। चिराग ने स्पष्ट किया कि वे यहां एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक बेटे के तौर पर अपने अभिभावक का हाल जानने आए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन रिश्तों के मामले में परिवार एक है।
राजनीतिक दूरियां क्या कम हो रही हैं? गौरतलब है कि रामविलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी दो गुटों में बंट गई थी। विरासत को लेकर चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच लंबे समय तक खींचतान और बोलचाल बंद रहने की स्थिति बनी रही। हालांकि, हाल के दिनों में जिस तरह से चिराग ने अपने चाचा का ख्याल रखा है, उससे यह संकेत मिल रहे हैं कि दोनों के बीच की पुरानी कड़वाहट कम हो रही है।
*#WATCH | Patna, Bihar: Union Minister Chirag Paswan met his uncle, former Union Minister Pashupati Kumar Paras, who is admitted to Sai Hospital in Patna. (14.04)
— ANI (@ANI) April 15, 2026
Chirag Paswan tweeted, My guardian, my uncle, Mr Pashupati Kumar Paras, has been unwell since this morning. I… pic.twitter.com/CvguKzsupp
सम्राट चौधरी के CM बनने पर नीतीश के बेटे निशांत की चुप्पी टूटी, बताया क्यों ठुकराया डिप्टी CM का पद
शक की सनक: पति का पीछा करने के लिए चलती ट्रक के पीछे लटकी पत्नी, वीडियो देख कांप जाएंगे रोंगटे
कैसा हराया वायरल गर्ल सहर शेख पर पद गंवाने का संकट, फर्जी जाति प्रमाणपत्र का लगा आरोप
डिप्टी CM क्यों नहीं बने निशांत कुमार? नीतीश के बेटे ने खुलकर बताया अपना असली एजेंडा
आरक्षण के नाम पर ओबीसी का हक चोरी नहीं करने देंगे : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
IPL बनाम PSL: पाकिस्तानी पत्रकार फंसे अपनी ही जाल में, अहमद शहजाद ने लगाई जमकर क्लास
AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का शिकंजा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छापेमारी से हड़कंप
IPL 2026: CSK ने भरी हुंकार, अंक तालिका में मची खलबली; जानें ताजा हाल
सुनार की छुट्टी! इस मशीन में डालिए पुरानी चैन, 30 मिनट में बैंक बैलेंस फुल
IPL 2026: डेब्यू गेंदबाजों का कहर, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से रौंदा