बल्लेबाजी के दौरान हुआ हादसा RCB और LSG के बीच खेले गए मुकाबले में ऋषभ पंत एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गए। जोश हेजलवुड की एक शॉर्ट-पिच गेंद ऑफ-स्टंप के काफी बाहर थी जिसे पंत ने पुल करने का प्रयास किया। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे पंत की बाईं कोहनी पर जा लगी।
दर्द से छटपटा उठे पंत गेंद लगते ही पंत दर्द के मारे कराहुने लगे और पिच पर ही बैठ गए। चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा। उस समय पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। मैदान से बाहर जाते वक्त पंत की आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते थे।
हेजलवुड का खेल भावना भरा व्यवहार पंत की चोट को देख विपक्षी टीम के गेंदबाज जोश हेजलवुड भी तुरंत उनके पास पहुंचे। हेजलवुड ने पंत की पीठ थपथपाई, जिस पर पंत ने एक नजर उन पर डाली। यह पल काफी भावनात्मक था, जिसने सभी प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया।
पट्टी बांधकर की मैदान में वापसी चोट के बावजूद ऋषभ पंत ने गजब का जज्बा दिखाया। मुकाबले के 16वें ओवर में वह अपनी बाईं कोहनी पर पट्टी बांधकर दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, चोट का असर उनके खेल पर साफ दिख रहा था और वह अपनी लय हासिल नहीं कर सके।
ज्यादा देर नहीं टिक सके पंत वापसी के बाद पंत संघर्ष करते नजर आए। भुवनेश्वर कुमार की एक गेंद पर उन्होंने केवल एक रन बनाया और जल्द ही अपना विकेट गंवा बैठे। पंत ने कुल 6 गेंदों का सामना किया। उनकी यह चोट टीम के लिए आगे के मैचों में एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।
.@RishabhPant17 forced to retire hurt after taking a blow to the elbow, a quiet walk off and anxious faces in the LSG camp 🤕
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 15, 2026
How big a setback could this be? 👀#TATAIPL | #IPLRivalryWeek 2026 ➡️ #RCBvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/nyGp1mrMqj pic.twitter.com/qyEth1R0Ic
घुटने में दर्द और बीमारी से जूझ रहे विराट कोहली , IPL के बीच आरसीबी फैंस की बढ़ी चिंता
ईरान की घेराबंदी: अमेरिका ने 10,000 सैनिकों के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बिछाया नौसैनिक जाल
लाहौर में अननोन गनमैन का खौफ: लश्कर के सह-संस्थापक आमिर हमजा को मारी गोली
H-1B पर सख्ती के संकेत: क्या अब बदलेंगे अमेरिका के नियम? JD Vance ने दी अमेरिका फर्स्ट की नसीहत
धर्मांतरण का नया प्रोपेगेंडा: सनातन को कमजोर दिखाने की शातिराना साजिश बेनकाब
वायरल वीडियो: ईंटें उठाने का ऐसा देसी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे- कमाल है!
क्या ईरान-अमेरिका के बीच पिघलेगी बर्फ? तेहरान पहुंचे पाकिस्तान आर्मी चीफ
क्या आधार अपडेट नहीं करने पर बंद हो जाएगा आपका SBI YONO? जानें वायरल मैसेज का सच
अमरावती का कोचिंग जिहाद : नाबालिग हिंदू लड़कियों का शोषण, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग का काला खेल
दूल्हे के स्कॉर्पियो प्रेम ने बिगाड़ा खेल: दहेज की मांग पूरी न होने पर खेतों में दौड़ता नजर आया दूल्हा