अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं और SBI YONO ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पास भी कोई ऐसा मैसेज आया होगा जिसमें आधार केवाईसी (KYC) अपडेट करने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।
क्या है वायरल मैसेज का दावा? वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अगर ग्राहकों ने तुरंत एक विशेष APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल नहीं की, तो उनका SBI YONO ऐप ब्लॉक कर दिया जाएगा। मैसेज का मकसद ग्राहकों को डराकर उन्हें एक संदिग्ध फाइल डाउनलोड करने के लिए मजबूर करना है।
PIB ने बताया सच इस मामले पर PIB (प्रेस सूचना ब्यूरो) की फैक्ट चेक टीम ने स्थिति साफ की है। PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। बैंक की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है।
PIB ने चेतावनी दी है कि कोई भी ग्राहक किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड न करे। ऐसा करने से आपका फोन हैक हो सकता है और आपकी बैंकिंग जानकारी चोरी हो सकती है।
SBI कभी नहीं मांगता ऐसी जानकारी याद रखें, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) कभी भी ग्राहकों से किसी लिंक या ऐप के जरिए आधार अपडेट करने के लिए नहीं कहता। बैंक अपने ग्राहकों को कभी भी फोन, ईमेल या मैसेज के जरिए व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी (OTP) साझा करने के लिए नहीं कहता है।
धोखाधड़ी से बचने के लिए क्या करें?
फर्जीवाड़े की शिकायत कहां करें? अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज या ईमेल मिलता है, तो उसकी तुरंत रिपोर्ट करें। आप इसे [email protected] पर भेज सकते हैं। इसके अलावा, साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/ पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
Is it true that your SBI YONO app will be blocked if you don’t update your Aadhaar❓
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 12, 2026
A message circulating on social media in the name of SBI claims that users must download and install an APK file to update their Aadhaar. It further claims that if Aadhaar is not updated, the… pic.twitter.com/PCjQQBIJID
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देना पड़ा भारी, पाकिस्तान में टीवी चैनल पर गिरी गाज
शरीर चला गया, पर सुर अमर रहेंगे , आशा भोसले के निधन पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द
वेटिकन से सीधी जंग: डोनाल्ड ट्रंप का पोप लियो पर तीखा हमला, AI तस्वीर ने बढ़ाई खलबली
आशा भोसले को अंतिम विदाई: सचिन तेंदुलकर की आंखों में आए आंसू, सिराज ने जनाई का बढ़ाया हौसला
IPL 2026: डेब्यू गेंदबाजों का कहर, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से रौंदा
IPL 2026: अभिषेक शर्मा के लिए काल बना यह सीजन, रोहित-सैमसन का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ रचा शर्मनाक इतिहास
चिकन कोरमा, गुलाब जामुन और पजामा: पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का बनाया मजाक
19 साल का सूखा खत्म: IPL डेब्यू पर प्रफुल्ल हिंगे का विस्फोट , पहले ही ओवर में झटके 3 विकेट
नोएडा में भड़की मजदूरों की आग: सैलरी और ओवरटाइम के लिए हिंसक हुआ प्रदर्शन, गाड़ियां फूंकीं
AEDO परीक्षा: कल से शुरू होगी परीक्षा, जानें परीक्षा पैटर्न, मार्किंग सिस्टम और जरूरी नियम