महान गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 13 अप्रैल को उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए देश के बड़े सितारों का तांता लगा रहा।
सचिन तेंदुलकर को नहीं रोक सके आंसू श्रद्धांजलि देने पहुंचे क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर काफी भावुक नजर आए। आशा भोसले के साथ सचिन का रिश्ता मां-बेटे के समान था। सचिन अक्सर आशा ताई के कार्यक्रमों में शामिल होते थे। अर्जुन तेंदुलकर के रिसेप्शन में आशा जी की मौजूदगी उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति रही। इस दुखद पल में सचिन को अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ आंसू पोंछते हुए देखा गया।
सिराज ने पोती जनाई को दिया सहारा इस मुश्किल घड़ी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सिराज को आशा भोसले की पोती जनाई भोसले का ढांढस बंधाते देखा गया। गौरतलब है कि सिराज और जनाई के बीच भाई-बहन का गहरा रिश्ता है। सिराज ने एक अभिभावक की तरह इस कठिन समय में जनाई को संभाला।
खेल जगत में शोक की लहर आशा भोसले के निधन से खेल जगत स्तब्ध है। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी। ब्रेट ली ने उनके साथ किए गए संगीत सहयोग को याद करते हुए आशा ताई की सादगी और स्वभाव की जमकर तारीफ की।
पद्म विभूषण से सम्मानित थीं आशा ताई आशा भोसले और सचिन तेंदुलकर के बीच एक खास जुड़ाव साल 2008 में भी देखने को मिला था। उस वर्ष सरकार ने इन दोनों महान हस्तियों को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा था। आज एक युग का अंत हो गया है, जिसकी भरपाई संगीत और खेल प्रेमियों के लिए असंभव है।
VIDEO | Mumbai: Sachin Tendulkar gets emotional as he arrives to pay tribute to legendary singer Asha Bhosle at her residence in Grande, Lower Parel.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/lLA2qis5Nq
आईपीएल में रचा गया इतिहास: प्रफुल्ल हिंगे का ड्रीम डेब्यू , पहले ओवर में झटके 3 विकेट
सुरों की मलिका को अश्रुपूर्ण विदाई: तिरंगे में लिपटीं आशा भोसले, भावुक हुए सचिन और तब्बू
IPL डेब्यू में तहलका: कौन हैं प्रफुल हिंगे, जिन्होंने पहले ओवर में ही राजस्थान रॉयल्स की कमर तोड़ी?
सुरों की देवी को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान : आशा भोंसले के अंतिम दर्शन करते ही फूट-फूटकर रो पड़े सचिन
RR vs SRH: मैं गेंदबाज नहीं गेंद देखता हूं , वैभव सूर्यवंशी की इस हुंकार से सहमे हैदराबाद के गेंदबाज
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, अमित शाह से पंकज चौधरी की मुलाकात के क्या हैं मायने?
नोएडा में उबाल: कंपनियों के अंदर का डरावना सच, 12 घंटे की शिफ्ट और 10 हजार में गुलामी
सांड से जान बचाते हुए बुजुर्ग की फंसी जान: आगे सांड, पीछे खाई; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश के बाद कौन? निशांत कुमार के नाम ने बढ़ाई रफ़्तार
होर्मुज में भिड़ेंगे अमेरिका और चीन? ड्रैगन ने दी डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चुनौती