आईपीएल 2026 में जहा बड़ी टीमें करोड़ों रुपये लुटाने के बाद भी संघर्ष कर रही हैं, वहीं मुंबई इंडियंस (MI) ने साबित कर दिया है कि उन्हें हीरों की परख सबसे बेहतर है। नीलामी में मात्र 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदे गए क्विंटन डी कॉक ने अपने पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर सनसनी फैला दी है।
मुश्किल में संभाली मुंबई की पारी इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 12 रन पर ही टीम ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में डी कॉक ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने नमन धीर (50 रन) के साथ 122 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
तूफानी बल्लेबाजी और रिकॉर्ड्स डी कॉक ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। डी कॉक ने अपना शतक मात्र 53 गेंदों में पूरा किया। टी20 क्रिकेट में यह उनका 8वां शतक है और वे अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित शर्मा भी हुए मुरीद मैदान पर जब डी कॉक चौकों-छक्कों की बारिश कर रहे थे, तो डगआउट में बैठे उनके साथी खिलाड़ी भी उत्साह से भरे थे। जैसे ही उन्होंने शतक पूरा किया, रोहित शर्मा अपनी जगह से खड़े हो गए और तालियां बजाकर डी कॉक की इस शानदार पारी को सलाम किया।
क्यों चौंकाया था मुंबई ने? आईपीएल 2025 के मिनी ऑक्शन में मुंबई के पास केवल 2.75 करोड़ का पर्स था। उस दौरान किसी भी टीम ने डी कॉक में दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन मुंबई ने दांव खेला। 1 करोड़ में उन्हें खरीदकर मुंबई ने सबको चौंका दिया था। आज के शतक ने साबित कर दिया है कि यह दांव पूरी तरह सटीक रहा।
आईपीएल में डी कॉक का जलवा 2013 से आईपीएल का हिस्सा रहे क्विंटन डी कॉक अब तक 116 मैच खेल चुके हैं। इस मैच के बाद उनके नाम आईपीएल में कुल 3421 रन हो गए हैं, जिसमें 3 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। डी कॉक की यह वापसी मुंबई इंडियंस के लिए सीजन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।
Watching Quinton De Kock smash a century in his first game of the season is the refreshing energy every MI fan needed.
— Hitman 🗿 (@Hitman_views) April 16, 2026
Pure class QDK! #MIvsPBKS pic.twitter.com/0oAlC5Qxwl
लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी अक्षय कुमार की भूत बंगला , रिलीज से पहले ही फैंस में मचा तहलका
H-1B पर सख्ती के संकेत: क्या अब बदलेंगे अमेरिका के नियम? JD Vance ने दी अमेरिका फर्स्ट की नसीहत
चीन दौरे से पहले ट्रंप का दोस्ताना दांव: बोले- शी जिनपिंग मुझे गले लगाएंगे
क्या अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी? वायरल खबरों की सच्चाई आई सामने
परिसीमन पर अमित शाह का बड़ा दावा: दक्षिण भारत का वर्चस्व घटेगा नहीं, बल्कि बढ़ेगा
महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: अखिलेश मेरे मित्र हैं, कभी-कभी मदद कर देते हैं
सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें CM: भाजपा के 75 साल के इतिहास में पहली बार मिला अपना मुख्यमंत्री
पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों की ‘शामत’, लश्कर कमांडर आमिर हमजा पर जानलेवा हमला
आरसीबी का जलवा: लखनऊ को धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल की बादशाह बनी बेंगलुरु
महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश का तीखा हमला: कहा- यह सशक्तिकरण नहीं, तुष्टीकरण है