पाकिस्तान की धरती पर भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों के लिए जमीन लगातार खिसक रही है। अब आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने माने जाने वाले पाकिस्तान में उनके लिए सड़कें भी खतरनाक हो गई हैं। हालिया घटना में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य आमिर हमजा को लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने अपना निशाना बनाया है।
क्या है पूरा मामला? गुरुवार को लाहौर में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने आमिर हमजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमजा लश्कर-ए-तैयबा का एक पुराना और दुर्दांत चेहरा रहा है, जिस पर सुरक्षा एजेंसियों की लंबे समय से नजर थी।
‘अज्ञात हमलावरों’ का खौफ पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में छिपे बड़े आतंकियों की मौत का एक पैटर्न उभर कर आया है। इन सभी वारदातों को अंजाम देने वाले अक्सर ‘अज्ञात हमलावर’ होते हैं, जिनका कोई सुराग नहीं मिल पाता। सुरक्षा विश्लेषकों का मानना है कि इन हमलों ने पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे आतंकवादियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।
खात्मे की बढ़ती फेहरिस्त पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में कई बड़े आतंकियों का खात्मा हुआ है:
बर्बरता और रहस्यमय मौतें इन आतंकियों का अंत अक्सर चौंकाने वाला रहा है। नवंबर 2023 में लश्कर कमांडर ख्वाजा शाहिद का सिर कटा शव एलओसी के पास मिला था। वहीं, लश्कर के रिक्रूटमेंट सेल के मुखिया अकरम खान गाजी की भी हत्या कर दी गई, जो युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काने का काम करता था।
पुराने हिसाब भी हो रहे चुकता इस सिलसिले की शुरुआत 2022 में ही हो गई थी, जब आईसी-814 विमान अपहरण कांड के आरोपी मिस्त्री जहूर इब्राहिम को कराची में गोली मार दी गई थी। वह वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर वहां रह रहा था।
पाकिस्तान में एक के बाद एक आतंकियों के मारे जाने से वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि भारत के विरोधियों के खेमे में इस धुरंधर अटैक ने हड़कंप मचा दिया है।
*Fixed the bgm guyzz
— Shikhar Sagar (@crazy__shikhu) April 16, 2026
BTS from Dhurandhar 3 🤣 https://t.co/8yi5gm20D9 pic.twitter.com/LGI3NCNyQE
ट्रैफिक अलर्ट: दिल्ली में कल इन रास्तों पर न निकलें, VVIP मूवमेंट और कॉलेज फेस्ट से जाम के आसार
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: क्या संसद में महिलाओं के लिए बदलेगी तस्वीर?
एक भी रेपिस्ट सड़क पर नहीं घूमेगा, महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को नौकरी ही हमारा लक्ष्य : सुवेंदु अधिकारी
संसद में सास-बहू वाले तंज पर छिड़ा घमासान: अखिलेश के हमले पर स्मृति ईरानी का तीखा पलटवार
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की आर्थिक घेराबंदी : क्या ईरान की अर्थव्यवस्था का होगा अंत?
कल अखबार में आपकी फोटो छपवा दूंगा , क्रेडिट के ब्लैंक चेक पर पीएम मोदी ने विपक्ष को क्यों घेरा?
TCS नासिक विवाद: पत्नी को भेजो से लेकर धर्मांतरण तक, दफ्तर में खौफनाक डार्क कल्चर का खुलासा
नूर खान एयरबेस को अभेद्य किला बना रहा पाकिस्तान, भारत की निगरानी पर लगेगा ब्रेक?
जेडी वेंस और पोप लियो XIV: शांति पर सहमति, लेकिन युद्ध पर तल्ख मतभेद
समंदर में ईरानी जहाज को अमेरिकी चेतावनी: क्या कमिश्नर साहब का दौर लौट आया?