टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) के नासिक ऑफिस में कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न का मामला अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने ऑफिस में चल रहे सिस्टमैटिक हैरेसमेंट और धार्मिक दबाव की भयावह तस्वीरें साझा की हैं।
पत्नी को भेजो — हैरेसमेंट की हदें पार एक पुरुष कर्मचारी ने दावा किया कि जब वह मेडिकल उपचार ले रहा था, तब एक आरोपी ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोपी ने कहा कि अगर उसे बच्चा चाहिए, तो उसे अपनी पत्नी को भेजना चाहिए। यह मामला केवल कार्यस्थल पर बदसलूकी का नहीं, बल्कि कर्मचारियों की निजी जिंदगी में हस्तक्षेप का है।
धार्मिक रीति-रिवाजों के लिए मजबूर किया गया पीड़ित कर्मचारी का आरोप है कि 2022 में नौकरी शुरू करने के बाद से ही उस पर दबाव बनाया जाने लगा। टीम लीडर तौसीफ अख्तर और उसके साथी दानिश शेख पर आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी को टोपी पहनने, कलमा पढ़ने और नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया। काम का अत्यधिक बोझ डालकर उसे मानसिक रूप से तोड़ा गया।
महिलाओं को बनाया जा रहा था निशाना? एक महिला कर्मचारी ने खुलासा किया कि दफ्तर में 20 से 25 साल की युवतियों को सॉफ्ट टारगेट माना जाता था। उसे छत पर बने वर्कस्पेस में अकेले काम करने पर मजबूर किया जाता था और उसका फोन-बैग छीन लिया जाता था। एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर ने सनसनीखेज दावा किया कि कर्मचारियों को हिंदू लड़कियों को फंसाने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया जाता था, जिसके लिए उन्हें पैसे तक देने की बात कही गई थी।
HR की भूमिका सवालों के घेरे में जांच में सामने आया है कि HR मैनेजर निदा खान ने कथित तौर पर इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। उन्होंने POSH (यौन उत्पीड़न रोकथाम) कमेटी के नियमों का दुरुपयोग कर आरोपियों को बचाने और पीड़ितों को चुप कराने का काम किया। SIT को जांच में 78 संदिग्ध डिजिटल ट्रेल्स मिले हैं, जिनसे स्पष्ट होता है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी।
नौ मामले दर्ज, जांच जारी इस मामले में अब तक नौ अलग-अलग FIR दर्ज की जा चुकी हैं। दानिश शेख समेत कई आरोपी फिलहाल जेल में हैं। वहीं, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं और जीरो-टॉलरेंस नीति का भरोसा दिलाया है।
क्या बंद हो जाएगा नासिक यूनिट? विवाद के गहराते ही TCS नासिक ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस आने से मना कर दिया है और नई नियुक्तियों पर भी रोक लगा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस यूनिट को बंद करने पर विचार कर रही है, हालांकि प्रशासन और अन्य स्तरों पर इसे रोकने की कोशिशें जारी हैं।
VHP National Spokesperson Vinod Bansal (@vinod_bansal) speaks to Republic about the horrific TCS Nashik consersions and sexual assault case, raises questions about whether the racket could be bigger than just TCS.
— Republic (@republic) April 15, 2026
Tune in for more LIVE updates: https://t.co/Z3Sd1YLB2R… pic.twitter.com/PMYEQnUWMG
प्यार की अजीब दास्तान: 21 का युवक और 40 की विधवा, सोशल मीडिया पर मिली मोहब्बत ने मचाया बवाल
लखनऊ अग्निकांड: विकासनगर में बम की तरह फटे 100 सिलेंडर, 200 झोपड़ियां खाक; मची चीख-पुकार
धर्मांतरण का नया प्रोपेगेंडा: सनातन को कमजोर दिखाने की शातिराना साजिश बेनकाब
विराट कोहली का धमाका: IPL में सिक्सर किंग बनने से बस 2 कदम दूर
MP Board Result 2026: बस कुछ ही देर में जारी होगा 10वीं-12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक
इजरायल-लेबनान के बीच 34 साल बाद ऐतिहासिक वार्ता: क्या मिडिल ईस्ट में थमेगा युद्ध का शोर?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की हकीकत: क्या वाकई 2.5 घंटे में पहुंचना संभव है?
आग उगलती गेंद: कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन के बिखेरे स्टंप, सोशल मीडिया पर मची सनसनी
डिप्टी CM की कुर्सी को निशांत ने मारी लात , जेडीयू विधायक बोले- उनका व्यक्तित्व बहुत बड़ा है
डिप्टी CM क्यों नहीं बने निशांत कुमार? नीतीश के बेटे ने खुलकर बताया अपना असली एजेंडा