इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज का दिन बेहद खास होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी।
300 छक्कों का खास क्लब
विराट कोहली इस समय ऐतिहासिक उपलब्धि के दहलीज पर खड़े हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल करियर में 298 छक्के जड़ दिए हैं। आज के मैच में अगर विराट सिर्फ 2 छक्के और लगा लेते हैं, तो वह आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लेंगे।
अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं, तो रोहित शर्मा के बाद यह कारनामा करने वाले वह दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
दिग्गजों की सूची में शामिल होंगे कोहली
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों की बात करें तो वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल टॉप पर हैं, जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने 310 छक्के जड़े हैं। अब विराट कोहली इस विशिष्ट क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
चिन्नास्वामी में कोहली का जलवा
एम चिन्नास्वामी का मैदान विराट का पसंदीदा रहा है। उन्होंने यहां अब तक 96 मैच खेले हैं, जिसमें 144.31 की स्ट्राइक रेट से 3299 रन बनाए हैं। इस मैदान पर उन्होंने 143 छक्के और 299 चौके लगाए हैं। अपने होमग्राउंड पर फैंस को एक बार फिर उनके बल्ले से रनों की बरसात की उम्मीद है।
आईपीएल में विराट के विराट आंकड़े
विराट कोहली के नाम आईपीएल में पहले से ही कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने 271 मैचों में 8840 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन, शतक, अर्धशतक और चौके लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
आज का मुकाबला न केवल RCB के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि विराट के प्रशंसकों के लिए यह यादगार साबित हो सकता है। क्या कोहली आज चिन्नास्वामी के मैदान पर छक्कों का तिहरा शतक जड़ पाएंगे? इसका जवाब मैच के दौरान मिलेगा।
*𝗪𝗘 𝗥𝗘 𝗕𝗔𝗖𝗞 𝗛𝗢𝗠𝗘 𝗔𝗧 𝗧𝗛𝗘 𝗖𝗛𝗜𝗡𝗡𝗔𝗦𝗪𝗔𝗠𝗬! 🤩❤️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 15, 2026
Back to base after two away games as our boys look to keep the winning run going. 🔥
12th Man Army, we ll bring the vibes, you bring the noise. 👊🔊
Catch all the updates - before, during, and after the match… pic.twitter.com/YQSKYwWAww
लेंसकार्ट स्टोर में तिलक का बवाल: बीजेपी नेता ने दी चेतावनी, कंपनी ने दी सफाई
उधमपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत
PSL बनाम मुजरबानी: जब साइन ही नहीं किया कॉन्ट्रैक्ट, तो बैन कैसा?
WWE Raw: रोमन रेंस को मिली पहली बड़ी चेतावनी, ब्रॉक लैसनर को दी गई भावुक विदाई
जर्मनी के गुरुद्वारे में खूनी संघर्ष: चुनाव की रंजिश में चले चाकू और पिस्तौल, 11 घायल
दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा : कहीं डंडे लिए बच्चे, तो कहीं सीढ़ियों पर कब्जा, यात्री परेशान
दीदी का डांस बनाम मोदी की झालमुड़ी: क्या बदल गया बंगाल चुनाव का नैरेटिव?
पटना में नारी शक्ति का शंखनाद: सम्राट चौधरी बोले- बहनों के साथ अन्याय करने वालों को पाताल से भी खोज निकालेंगे
ट्रंप का LOCKED IN MODE एक्टिव: ईरान के साथ आर-पार की जंग के संकेत?
नीतीश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा खुलासा: भाजपा के दबाव में छोड़ी कुर्सी