लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का खास जिक्र किया। सदन में पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को अपना मित्र बताया और कहा कि वे कभी-कभी उनकी मदद भी कर देते हैं।
पिछड़े वर्ग से आने का किया जिक्र पीएम मोदी ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा, यह सच है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं। अखिलेश जी मेरे मित्र हैं, इसलिए वे कभी-कभी मदद कर देते हैं। संविधान ने मुझे रास्ता दिखाया है कि सबको साथ लेकर चलूं और देश की नारी शक्ति हमारे फैसलों के साथ-साथ हमारी नीयत को भी देख रही है।
विरोध करने वालों को महिलाओं ने नहीं किया माफ प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि देश में जब-जब भी महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई है, जिन भी दलों ने इसका विरोध किया है, उन्हें महिलाओं ने कभी माफ नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2024 के चुनाव में यह मुद्दा इसलिए नहीं उठा, क्योंकि उस समय सभी पार्टियों ने सर्वसम्मति से इसे पारित किया था।
राजनीति से ऊपर उठकर देखें पीएम ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि इस बिल को राजनीतिक चश्मे से देखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, अगर हम सब साथ आते हैं, तो यह किसी एक दल की नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और सामूहिक निर्णय शक्ति की जीत होगी। जो लोग इसमें राजनीति तलाश रहे हैं, वे पिछले 30 सालों के राजनीतिक परिणामों को देख लें। इसमें फायदा सभी का है।
समय की मांग: देरी उचित नहीं महिला आरक्षण के लागू होने पर पीएम ने कहा कि 2024 में इसे लागू करना संभव नहीं था, लेकिन 2029 में अब अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय की मांग है कि इस दिशा में और अधिक विलंब न किया जाए। पीएम ने साफ किया कि इस बिल का श्रेय किसी एक पार्टी या खुद मोदी को नहीं, बल्कि पूरे देश को मिलना चाहिए।
#WATCH | Speaking in Lok Sabha on women s reservation and delimitation, Prime Minister Narendra Modi says, Dharmendra Yadav (Samajwadi Party MP) ji, I am very grateful to you for introducing me. It s true, I come from a very backward community. Akhilesh ji is my friend, so he… pic.twitter.com/qCjPfygujD
— ANI (@ANI) April 16, 2026
जब संसद में PM मोदी ने सपा सांसद को दिया करारा जवाब: अखिलेश यादव को भी जोड़ने पड़े हाथ
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की आर्थिक घेराबंदी : क्या ईरान की अर्थव्यवस्था का होगा अंत?
दिल्ली में पानी का संकट: चंद्रावल प्लांट में मरम्मत के चलते आज इन इलाकों में सप्लाई रहेगी ठप
पाकिस्तान में खूंखार आतंकी अमीर हमजा पर जानलेवा हमला, अज्ञात बंदूकधारियों ने चलाई गोलियां
IPL बनाम PSL: पाकिस्तानी पत्रकार फंसे अपनी ही जाल में, अहमद शहजाद ने लगाई जमकर क्लास
महिला आरक्षण बिल पर घमासान: RJD ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा- यह सिर्फ वोट बैंक का खेल
महिला आरक्षण बिल पर सपा का यू-टर्न: रामगोपाल यादव बोले- सरकार की बदनीयती का करेंगे विरोध
IPL 2026: चिन्नास्वामी में गरजी RCB, LSG को रौंदकर पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंची बेंगलुरु
आगे-आगे मुनीर, पीछे-पीछे ट्रॉफी चोर नकवी: ईरान में डिप्लोमेसी नहीं, पाक सेना का पावर शो
नोएडा में अशांति की साजिश : पहले मजदूर, अब मेड का हंगामा, क्या है हिंसा के पीछे का DNA ?