उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बंटवारे और पहचान के संकट जैसे मुद्दों पर विपक्ष को घेरा।
सांस्कृतिक राजधानी से अपराध की राजधानी सीएम योगी ने कहा कि बंगाल कभी भारत की सांस्कृतिक राजधानी हुआ करता था, जो पूरे देश को दिशा दिखाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, कम्युनिस्टों और पिछले 15 सालों से टीएमसी ने इसे पहचान के संकट में धकेल दिया है। अब यह सांस्कृतिक राजधानी नहीं, बल्कि अपराध की राजधानी बन चुका है।
अराजकता और भ्रष्टाचार का केंद्र योगी ने बंगाल की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय बंगाल विकास का इंजन था, जहाँ उद्योग फल-फूल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज यहाँ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। चावल और मछली का उत्पादन घट रहा है, और सांसदों से लेकर आम आदमी तक माफियाओं के दबदबे से त्रस्त है। युवाओं के सामने रोजगार का भारी संकट है।
मौलानो और गुंडों की चिंता न करें विपक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा, कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। टीएमसी के गुंडे और माफिया जो कह रहे हैं, उनसे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बंगाल में भाजपा की डबल इंजन सरकार आते ही इन सभी को कानून के दायरे में लाया जाएगा और ये सभी लोग सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे।
यूपी मॉडल की दी नजीर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में आए बदलावों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अब सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूपी में आज कोई गुंडागर्दी नहीं है और हर बेटी व बहन को सुरक्षा की पूर्ण गारंटी है। उन्होंने अंत में दोहराया, गोमाता को न कटने देंगे और हिंदुओं को न बंटने देंगे।
कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता करने की आवश्यकता नहीं,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 16, 2026
आने दीजिए बीजेपी सरकार...
ये सभी बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे... pic.twitter.com/vtvT62cE3Y
क्या ईरान-अमेरिका के बीच पिघलेगी बर्फ? तेहरान पहुंचे पाकिस्तान आर्मी चीफ
कोडरमा में दरिंदगी: 7 साल के बच्चे को घर से अगवा कर कुएं में फेंका, परिजनों पर ही हत्या का शक
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सड़क हादसों का तांडव: 12 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार
परिसीमन 2026: उत्तर-दक्षिण के बीच सीटों का महा-संग्राम , आखिर क्यों भड़के हैं दक्षिणी राज्य?
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: क्या संसद में महिलाओं के लिए बदलेगी तस्वीर?
नोएडा में अशांति की साजिश : पहले मजदूर, अब मेड का हंगामा, क्या है हिंसा के पीछे का DNA ?
जेडी वेंस और पोप लियो XIV: शांति पर सहमति, लेकिन युद्ध पर तल्ख मतभेद
PSL बना क्रिकेट का सर्कस : रन आउट के इस अजीबोगरीब वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
विराट कोहली का धमाका: IPL में सिक्सर किंग बनने से बस 2 कदम दूर
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़की इटली की विपक्ष नेता, कहा- मेरे देश का अपमान बर्दाश्त नहीं