इटली की संसद में एक दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जब विपक्ष की नेता एली श्लेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़े लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और पीएम जॉर्जिया मेलोनी का बचाव करते हुए ट्रंप के बयानों को अस्वीकार्य करार दिया है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर निशाना साधा। ट्रंप ने मेलोनी की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्हें ईरान के परमाणु खतरों की परवाह नहीं है और मेलोनी में वह हिम्मत नहीं है जिसकी उन्हें उम्मीद थी। ट्रंप की इस टिप्पणी ने इटली के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी।
इटली की डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता एली श्लेन ने संसद में ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। श्लेन ने स्पष्ट शब्दों में कहा, सुनो ट्रंप, हम भले ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हों, लेकिन हम इतालवी लोग अपने देश पर होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, खासकर तुम्हारी तरफ से।
श्लेन ने जोर देकर कहा कि इटली एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है। उन्होंने कहा, किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को हमारे देश या सरकार का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। हमारा संविधान युद्ध का विरोध करता है और हम किसी भी बाह्य दबाव या धमकी के सामने झुकने वाले नहीं हैं।
एली श्लेन का यह बयान इटली की एकता का प्रतीक बन गया। जैसे ही उन्होंने संसद में ट्रंप के बयानों की निंदा की, सदन के सभी सदस्य अपनी सीटों से खड़े हो गए और उनका समर्थन किया। पक्ष और विपक्ष के सांसदों का एक सुर में खड़ा होना यह दर्शाता है कि राष्ट्रीय स्वाभिमान के मुद्दे पर इटली की राजनीति पूरी तरह एकजुट है।
सोशल मीडिया पर भी एली श्लेन के इस भाषण की जमकर तारीफ हो रही है। जानकारों का मानना है कि ट्रंप के इस बयान ने अनजाने में ही इटली के राजनीतिक दलों को उनके खिलाफ एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है।
Elly Schlein, the leader of the Italian opposition, defends Italian Prime Minister Giorgia Meloni against Donald Trump’s attack:
— GBX (@GBX_Press) April 14, 2026
“Listen, Trump, even as political opponents, we Italians will not accept any attacks against our country, especially from your foul mouth.”
🤣👏 pic.twitter.com/tLXNIaUeJn
6.2 किमी के लिए मात्र 35 रुपये? डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा, वीडियो देख भड़के लोग
IPL बनाम PSL: पाकिस्तानी पत्रकार फंसे अपनी ही जाल में, अहमद शहजाद ने लगाई जमकर क्लास
भारत पर झूठ बोलकर फंसे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी, पाकिस्तानी मीडिया ने ही खोल दी पोल
नूर अहमद का जादुई स्पेल: 25 करोड़ के कैमरून ग्रीन को पहली गेंद पर ही दिखाया पवेलियन का रास्ता
प्यार की अजीब दास्तान: 21 का युवक और 40 की विधवा, सोशल मीडिया पर मिली मोहब्बत ने मचाया बवाल
वैष्णो देवी की शरण में मिला 50 दिन से लापता भाई, बहन के आंसुओं ने पिघलाया सबका दिल
बिहार में सम्राट युग का आगाज: आज शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
इस्लामिक QUAD: पाकिस्तान की नई चाल, मध्य पूर्व में बनेगा नया पावर ब्लॉक?
पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों की ‘शामत’, लश्कर कमांडर आमिर हमजा पर जानलेवा हमला
सम्राट चौधरी के CM बनने पर नीतीश के बेटे निशांत की चुप्पी टूटी, बताया क्यों ठुकराया डिप्टी CM का पद