माता वैष्णो देवी के दरबार में शनिवार को एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी अभिषेक मिश्रा, जो 50 दिन पहले अपने घर से लापता हो गए थे, श्रद्धा के इस केंद्र पर अपनी बहन से मिल गए। इस मिलन ने न केवल परिवार की उम्मीदों को जिंदा रखा, बल्कि लोगों की आस्था को और गहरा कर दिया।
क्या थी अभिषेक के लापता होने की वजह? गाजियाबाद के जनकपुरी साहिबाबाद के रहने वाले अभिषेक पिछले कुछ समय से गहरे सदमे (डिप्रेशन) में थे। परिवार के अनुसार, पिता की मौत और फिर मां की गंभीर बीमारी ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया था। 20 फरवरी को जब डॉक्टरों ने मां के इलाज को लेकर हाथ खड़े कर दिए, तो अभिषेक सदमे में घर छोड़कर निकल गए।
भिखारी के वेश में मिला भाई जब बहन आंचल ने बाणगंगा मार्ग पर अभिषेक को देखा, तो उसे पहचानना मुश्किल हो गया था। अभिषेक की दाढ़ी-बाल बढ़े हुए थे, कपड़े मैले थे और हाथ में कंबल था। जैसे ही आंचल ने अपने भाई को देखा, वह खुद को रोक नहीं पाई और उसे गले लगाकर फूट-फूटकर रो पड़ी। अभिषेक उस समय बात करने की स्थिति में भी नहीं थे।
श्राइन बोर्ड और पुलिस की मदद से सुलझी गुत्थी मां की मृत्यु के बाद आंचल ने हार नहीं मानी और अपनी मासी के साथ कटड़ा पहुंची। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अधिकारियों ने उनकी व्यथा सुनी और पुलिस की मदद से एक सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार, शनिवार को बाणगंगा मार्ग पर अभिषेक मिल ही गए। बहन ने माता के चरणों में अपना सिर झुकाकर ईश्वर का आभार व्यक्त किया।
बेंगलुरु के सीशादीपुरम इलाके में बिल्ली के चार बच्चों की कस्टडी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करना पड़ा।
क्या था विवाद? रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पड़ोसियों में इन मासूम बिल्ली के बच्चों के मालिकाना हक को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने समझदारी से काम लिया। फिलहाल, पुलिस ने बिल्ली के बच्चों को अपनी कस्टडी में ले लिया है और इस अजीबोगरीब मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
*Miracle at Vaishno Devi: A woman reunited with her long-lost brother, who was living as a beggar there🥹 pic.twitter.com/IX0c1FwfOj
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 13, 2026
प्यार की अजीब दास्तान: 21 का युवक और 40 की विधवा, सोशल मीडिया पर मिली मोहब्बत ने मचाया बवाल
जब संसद में PM मोदी ने सपा सांसद को दिया करारा जवाब: अखिलेश यादव को भी जोड़ने पड़े हाथ
होर्मूज संकट में चीन की ग्रैंड एंट्री : शी जिनपिंग का 4-सूत्रीय शांति प्लान और अमेरिका से सीधा टकराव
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा: दर्शन को निकले 8 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
ईरान-अमेरिका वार्ता का बिल नहीं चुका पाई शहबाज सरकार? पाकिस्तान की साख पर लगा दाग
वायरल वीडियो: चलती ट्रेन में चढ़े बाबा, स्टेशन पर अकेली छूट गईं दादी; लोग बोले- सिमरन को तो ले जाते!
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सड़क हादसों का तांडव: 12 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार
45 दिन बाद महायुद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ईरान के साथ युद्ध खत्म!
क्या चीन साउथ चाइना सी में होर्मुज जैसा अड़ंगा डाल रहा है? सैटेलाइट इमेज से खुली पोल
IPL 2026: 4 विकेट लेकर भी रसिख सलाम क्यों चूके प्लेयर ऑफ द मैच ? जोश हेजलवुड की बाजी पलटने वाली रणनीति का खुलासा