आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंत्रालयम मंडल के चिलकलाडोना के पास एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की जोरदार टक्कर एक लॉरी से हो गई। पुलिस के अनुसार, पांच लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घायलों का चल रहा इलाज इस दुर्घटना में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक कर्नाटक के चिकमंगलूर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो दर्शन के लिए निकले थे।
पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पंजाब में भी दुखद हादसा देश में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार देर रात पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भी एक बस पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। श्रद्धालु आनंदपुर साहिब से वैसाखी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि तकनीकी खराबी के चलते यह बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
सड़कों पर मौत का तांडव: बिहार सबसे असुरक्षित सड़क सुरक्षा के लिहाज से आंकड़े चिंताजनक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हिट एंड रन के मामलों में बिहार सबसे ऊपर है, जहां चालकों को टक्कर मारने के बाद मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। इस सूची में मध्य प्रदेश दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है। सड़कों पर लगातार होते ये हादसे देश में यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।
*Kurnool road accident | PMO announces ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF to the next of kin of each deceased and Rs 50,000 to the injured pic.twitter.com/MHna9eqQf0
— ANI (@ANI) April 16, 2026
धर्मांतरण का नया प्रोपेगेंडा: सनातन को कमजोर दिखाने की शातिराना साजिश बेनकाब
शहबाज महज चेहरा, पाकिस्तान की असली कमान जनरल मुनीर के हाथ में: पूर्व मंत्री फवाद चौधरी का बड़ा खुलासा
समंदर में ईरानी जहाज को अमेरिकी चेतावनी: क्या कमिश्नर साहब का दौर लौट आया?
राज्यसभा में गूंजी नई आवाजें: नितिन नवीन और विनोद तावड़े समेत 15 दिग्गजों ने ली शपथ
एक ही सिरिंज से 331 बच्चों को HIV: पाकिस्तान के अस्पताल में मेडिकल महापाप का खुलासा
दिल्ली: यमुना के सुरघाट पर नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
माँ से बिछड़ा नन्हा बंदर, टेडी बियर बना सहारा: मेक्सिको ज़ू की वायरल तस्वीर ने जीता लोगों का दिल
MP Board Result 2026: बस कुछ ही देर में जारी होगा 10वीं-12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक
CSK की जीत के हीरो नूर अहमद ने खोला सफलता का राज, बोले- हर विकेट के लिए यह मंत्र है सबसे बेस्ट
PSL में कॉमेडी ऑफ एरर्स : फील्डर की बेवकूफी देख पकड़ लेंगे सिर, वायरल हुआ वीडियो