तिमारपुर का दुखद हादसा दिल्ली के तिमारपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यमुना के सुरघाट पर नहाने गए दो बच्चे पानी के तेज बहाव में डूब गए। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
छह बच्चे गए थे नहाने मिली जानकारी के अनुसार, तिमारपुर डेयरी इलाके से छह बच्चे यमुना किनारे खेलने और नहाने पहुंचे थे। इनमें से दो बच्चे अचानक पानी के गहरे हिस्से में चले गए और डूब गए। साथ गए अन्य बच्चों ने तुरंत घटना की जानकारी दी।
एक की मौत, दूसरा लापता सूचना मिलते ही NDRF, DDMA, दिल्ली पुलिस और बोट क्लब की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद 13 साल के एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे 11 साल के बच्चे की तलाश अभी भी जारी है।
छुट्टी के दिन हुआ हादसा लापता बच्चे की मां रंजीता ने बताया कि आज छुट्टी थी, इसलिए उनका बेटा स्कूल नहीं गया था। दोपहर करीब 3 बजे उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। मृत बच्चा नौवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है, जो अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए यमुना में उतरा था।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी गोताखोर मोहम्मद अरुद्दीन ने बताया कि रेस्क्यू टीमें पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं। निजी गोताखोरों और प्रशासन की संयुक्त टीम दूसरे बच्चे को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यमुना के घाटों पर बच्चों को अकेला न छोड़ें और गहराई वाले इलाकों से दूर रहें।
#WATCH | Delhi: Rescue operations continued to locate a missing 13-year-old boy, who is feared drowned in the Yamuna River. The body of another 13-year-old boy, who accompanied the former, was earlier rescued. He was declared brought dead at the hospital.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
NDRF, DDMA, DFS and… pic.twitter.com/9mKFwhNQn3
IPL 2026: डेब्यू गेंदबाजों का कहर, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से रौंदा
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव के बीच ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, भारतीय टैंकरों से नहीं लिया जाएगा कोई टोल
नोएडा और फरीदाबाद में सैलरी संग्राम : उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में आग और ठप पड़ा कामकाज
जब विद्युत जामवाल ने अक्षय कुमार को कहा बंदर और सांप , फिर बताया असली ऑक्टोपस
होर्मुज बनाम सिंगापुर: ईरान की दादागिरी पर सिंगापुर ने दी दो टूक चेतावनी, कहा- यह अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं
महिला टी20 विश्व कप: चैंपियन टीम होगी मालामाल, IPL से भी ज्यादा मिलेगी इनामी राशि
मैंने लिख कर रखा था... , राजस्थान को तहस-नहस करने वाले प्रफुल्ल हिंगे का बड़ा खुलासा
शरीर चला गया, पर सुर अमर रहेंगे , आशा भोसले के निधन पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द
होर्मूज संकट में चीन की ग्रैंड एंट्री : शी जिनपिंग का 4-सूत्रीय शांति प्लान और अमेरिका से सीधा टकराव
लास्ट वॉर्निंग और खदेड़ा गया अमेरिकी युद्धपोत; होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव