होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव अपने चरम पर है। इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद, ईरान ने अमेरिका को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। ईरानी मीडिया ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को ईरानी सीमा से वापस लौटना पड़ा है।
वीडियो में क्या है ईरानी चेतावनी? ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के आधिकारिक मीडिया द्वारा साझा किए गए वीडियो में ईरानी नौसैनिकों को अमेरिकी डिस्ट्रॉयर USS फ्रैंक ई पीटरसन को चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है। ईरानी जवान ने कहा, यह सेपाह नौसेना स्टेशन है, आपको तुरंत अपना रास्ता बदलकर हिंद महासागर वापस जाना होगा। यदि आदेश नहीं माना गया, तो आप पर निशाना साधा जाएगा।
अमेरिकी जवाब और लास्ट वॉर्निंग अमेरिकी जहाज के अधिकारियों ने जवाब दिया कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ट्रांजिट पैसेज पर हैं। हालांकि, ईरान ने इसे अनसुना कर दिया। ईरानी जवान ने ओमान सागर में मौजूद सभी जहाजों को निर्देश दिया कि वे किसी भी जंगी जहाज से 10 मील की दूरी बनाए रखें, क्योंकि उन्होंने बिना किसी चेतावनी के गोली चलाने की तैयारी कर रखी है। रिपोर्ट है कि IRGC ने इस दौरान एक ड्रोन भी तैनात किया था।
अमेरिका का अपना अलग दावा दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि उनकी नौसेना के दो जंगी जहाज, USS फ्रैंक ई पीटरसन और USS माइकल मर्फी , होर्मुज में एक विशेष अभियान पर थे। अमेरिका का दावा है कि वे ईरान द्वारा बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने का काम कर रहे हैं। अमेरिका ने स्वीकार नहीं किया है कि वे पीछे हटे हैं, बल्कि वे इसे एक रणनीतिक अभियान बता रहे हैं।
शांति वार्ता फेल, युद्ध के बादल गहराए इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता विफल रही है। इस घटना के बाद यह स्पष्ट है कि दोनों देश एक बार फिर सीधे टकराव की ओर बढ़ रहे हैं। इस पूरे विवाद का असर वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा पर पड़ना तय है।
भारत पर पड़ सकता है सीधा असर होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए काफी हद तक इसी मार्ग पर निर्भर है। यदि यहां तनाव बढ़ता है और सैन्य संघर्ष की स्थिति पैदा होती है, तो कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है और भारत के लिए समुद्री व्यापार महंगा हो सकता है।
We do not hesitate for even a moment in defending our country.
— Iran Embassy SA (@IraninSA) April 12, 2026
The scene of a U.S. destroyer fleeing the Strait of Hormuz. pic.twitter.com/WkNTqLNmQi
वेदर अपडेट: 50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, इन 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; भीषण गर्मी की भी चेतावनी
हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत
सुरों की मल्लिका को अंतिम विदाई: आशा भोसले के अंतिम दर्शन में छलके परिवार के आंसू, बिलखती दिखीं पोती जनाई
बंगाल में बांग्ला ही चलेगी: उर्दू बोलने वाले कहीं और जाएं , योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला
गयाजी में बालू माफियाओं का तांडव: पुलिस टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से गूंजा इलाका
बीच सड़क पर सिगरेट फेंकते नजर आए युजवेंद्र चहल? वीडियो वायरल होते ही फैंस ने लगाई क्लास
सारा और सानिया की स्टेडियम में मौजूदगी, फिर भी अर्जुन को प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
ईरान की घेराबंदी: अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी बंदरगाहों पर आज से समुद्री नाकेबंदी
हैती के ऐतिहासिक किले में मौत का तांडव: भगदड़ में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार
होर्मुज जलमार्ग सिर्फ अमेरिका की जागीर नहीं: ईरान का दो टूक संदेश